By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार, पीओके से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > देश > जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार, पीओके से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़…
देश

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार, पीओके से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़…

Last updated: 2024/01/28 at 12:41 AM
Share
2 Min Read
जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार, पीओके से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़…
SHARE

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार करके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ”कुपवाड़ा पुलिस ने जिले के करनाह इलाके में आतंकवादियों से जुडे पांच लोगों गिरफ्तार करके एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और हथियारों तथा गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है।” 

पुलिस ने एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जो लश्कर-ए-तैयबा के पीओके स्थित दो आकाओं द्वारा इस ओर भेजे गए हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल था।

इन आकाओं की पहचान मंजूर अहमद शेख उर्फ शकूर और काजी मोहम्मद खुशाल के रूप में की गई है।

दोनों कुपवाड़ा जिले करनाह के निवासी हैं, जबकि उनके स्थानीय संचालक की पहचान करनाह के ही जहूर अहमद भट के रूप में की गई है।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक एके श्रेणी की राइफल, दो पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है। 

अधिकारी ने कहा, ”इस ओर भेजी गई खेप आतंकवादियों से जुड़े उन सहयोगियों को पहुंचा दी गई, जो जहूर अहमद भट और पीओके स्थित आकाओं के भी संपर्क में थे। आगे के सुरागों के आधार पर चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान खुर्शीद अहमद राथेर, मुदस्सिर शफीक, गुलाम सरवर राथेर और काजी फजल इलाही के रूप में की गई है, जो करनाह के ही निवासी हैं।

अधिकारी ने कहा कि उनके कब्जे से एके श्रेणी की पांच राइफल, पांच मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि हथियारों की तस्करी की साजिश का पता लगाने के लिए मामले की तेजी से जांच की जा रही है। 

You Might Also Like

इस महीने BJP में बड़ी हलचल: नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज़

पीएम मोदी बोले: स्वतंत्रता संग्राम में ट्राइबल समाज का योगदान अमिट और अविस्मरणीय

नर्मदा जिले में पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया, देवमोगरा मंदिर में की पूजा

नर्मदा जिले में पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया, देवमोगरा मंदिर में की पूजा

झाड़ियों में मिला BJP नेता का शव, इलाके में मचा हड़कंप

January 28, 2024 January 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पदक अलंकरण से सम्मानित पुलिस अधिकारियों से की भेंट… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पदक अलंकरण से सम्मानित पुलिस अधिकारियों से की भेंट…
Next Article रायपुर : राजस्व मंत्री बलौदाबाजार के गायत्री पीठ में आयोजित आवासीय नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए… रायपुर : राजस्व मंत्री बलौदाबाजार के गायत्री पीठ में आयोजित आवासीय नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

इस महीने BJP में बड़ी हलचल: नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज़
इस महीने BJP में बड़ी हलचल: नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज़
देश
किसान की चालाकी से पकड़ा गया धान चोर, पुलिस ने तुरंत भेजा जेल
किसान की चालाकी से पकड़ा गया धान चोर, पुलिस ने तुरंत भेजा जेल
मध्यप्रदेश राज्य
दिल्ली में रुकी 266 करोड़ की केशकाल बाइपास सड़क का निर्माण
दिल्ली में रुकी 266 करोड़ की केशकाल बाइपास सड़क का निर्माण
छत्तीसगढ़ राज्य
MP में विधायकों को बड़ा तोहफ़ा! हर साल मिलेंगे 5 करोड़, दोगुनी हुई विकास निधि
MP में विधायकों को बड़ा तोहफ़ा! हर साल मिलेंगे 5 करोड़, दोगुनी हुई विकास निधि
मध्यप्रदेश राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?