By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्‍तीसगढ़ में नौतपा में सूर्य की तपिश से अब राहत के संकेत, आज इन इलाकों में बारिश के आसार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्‍तीसगढ़ में नौतपा में सूर्य की तपिश से अब राहत के संकेत, आज इन इलाकों में बारिश के आसार
छत्तीसगढ़राज्य

छत्‍तीसगढ़ में नौतपा में सूर्य की तपिश से अब राहत के संकेत, आज इन इलाकों में बारिश के आसार

Last updated: 2024/06/03 at 12:22 PM
Share
3 Min Read
छत्‍तीसगढ़ में नौतपा में सूर्य की तपिश से अब राहत के संकेत, आज इन इलाकों में बारिश के आसार
SHARE

इस वर्ष नौतपा में सूर्य की तपिश ने छत्‍तीसगढ़ में जमकर कहर बरपाया है। पिछले नौ दिनों के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 28 मई को मुंगेली में दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौतपा के पहले दिन 22.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। इसके बाद निरंतर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होती गई और नौतपा के आखिरी दिन दो जून को तिल्दा में यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी बीच मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में थोड़ी राहत के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने के भी आसार हैं।

इसी बीच राजधानीवासियों के लिए रविवार का दिन तपन भरा रहा, जबकि दोपहर दो बजे के बाद से बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में खंड वर्षा भी देखने को मिली, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई और लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।

रायपुर में आज वर्षा के आसार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। वहीं, पिछले नौ दिनों में रायपुर में इस सीजन का अधिकतम तापमान अपने चरम पर रहा। एक जून को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नौतपा से पूर्व यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान औसत से कम

मौसम विभाग के पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर ही एक मात्र ऐसा शहर है, जहां अधिकतम तापमान औसत से 0.8 डिग्री सेल्सियस तक कम है। वहीं, जगलदपुर में यह सामान्य औसत से 1.3 डिग्री, रायपुर में 0.6 डिग्री, पेंड्रा रोड और दुर्ग में 0.5 डिग्री, अंबिकापुर में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान सभी जगह औसत से ज्यादा

इसके अलावा न्यूनतम तापमान प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में सामान्य औसत से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार रायपुर में सामान्य औसत से 2.9 डिग्री, जगदलपुर में 1.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.3 डिग्री, दुर्ग में 0.8 डिग्री, जबकि अंबिकापुर में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, बिलासपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के बराबर ही रहा।

You Might Also Like

किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल : इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया…..

कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश…

बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की…

प्रशासन की तत्परता: बाढ़ प्रभावितों को मिला राशन….

June 3, 2024 June 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article केसीआर के दामाद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की मांग
Next Article चुनाव नतीजों के 15 दिन बाद नरेंद्र मोदी के साथ नजर आएंगे उद्धव ठाकरे चुनाव नतीजों के 15 दिन बाद नरेंद्र मोदी के साथ नजर आएंगे उद्धव ठाकरे
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल : इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया…..
किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल : इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश…
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी….
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?