By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की…

News Desk
Last updated: 2025/11/03 at 4:27 PM
News Desk
Share
5 Min Read
रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की…
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विकास प्रदर्शनी में जिला प्रशासन दुर्ग के मार्गदर्शन में लगाए गए विभागीय स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने। इन स्टॉलों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी जा रही है। मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय प्रयासों की सराहना की। उनके साथ छ.ग. तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे तथा जिले के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री श्री यादव ने कहा कि ऐसे स्टॉल शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं और इससे हितग्राहियों को सीधे लाभ मिल रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की

 स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 

राज्योत्सव में लगे स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसमें टी.बी., सिकलिंग, हीमोग्लोबिन, आयुष्मान कार्ड, वय-वंदन कार्ड, नेत्र परीक्षण, बीपी और शुगर जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नागरिकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।

 ऊर्जा विभाग के स्टॉल में दिखा ‘पीएम सूर्यघर योजना’ का मॉडल 

छत्तीसगढ विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए गए स्टॉल में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। यहां घरों की छत पर सोलर रूफटॉप पैनल लगाकर मुफ्त बिजली प्राप्त करने की प्रक्रिया को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। स्टॉल में 25 वर्षों की ऊर्जा विकास यात्रा को चार्ट के रूप में दर्शाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में पिछले वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की

 जल संसाधन विभाग में खरखरा जलाशय परियोजना का मॉडल 

जल संसाधन विभाग ने अपने स्टॉल में खरखरा जलाशय से शिवनाथ नदी तक पाइपलाइन द्वारा जलपूर्ति परियोजना को आकर्षक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। इस मॉडल के माध्यम से नागरिकों को बताया गया कि किस प्रकार जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन से जिले में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

 ग्रीन हाउस और ऑयल पाम खेती का मॉडल उद्यानिकी विभाग में 

उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में फलदार पौधों, सब्जी उत्पादन, ग्रीन हाउस निर्माण और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। विभाग द्वारा ऑयल पाम खेती को किसानों की आय वृद्धि और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता का माध्यम बताया गया। इस पहल से कृषकों को प्रेरणा मिल रही है।

 स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदर्शित की शिक्षण सामग्री (TLM)

स्कूल शिक्षा विभाग के स्टॉल में शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) का प्रदर्शन किया गया। इसमें शिक्षकों द्वारा छात्रों के अधिगम अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई दृश्य, श्रवण और स्पर्शनीय शिक्षण सामग्रियाँ प्रदर्शित की गईं। ये सामग्री विद्यार्थियों को अमूर्त अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से समझने में सहायता करती हैं।

आधुनिक आंगनबाड़ी का स्वरूप महिला एवं बाल विकास के द्वारा

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आधुनिक आंगनबाड़ी केन्द्रों के नए स्वरूप को प्रदर्शित किया गया। इसमें बताया गया कि कैसे बच्चों को खेल, कहानियों, चित्रों, रोल प्ले और नाटकों के माध्यम से सीखने के अवसर दिए जा रहे हैं। स्टॉल इसीसीई (ECCE) आधारित थीम पर तैयार किया गया था, जिसमें 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा के अभिनव उपायों को दर्शाया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की

 कृषि और मत्स्य विभाग के स्टॉलों में किसानों की बढ़ी रुचि

कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में किसानों को खाद-बीज वितरण, कीट नियंत्रण, जैविक खेती, मृदा हेल्थ कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है,
वहीं मत्स्य विभाग के स्टॉल में मछुआरों के लिए संचालित योजनाओं और आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

 जनसहभागिता और पारदर्शिता की मिसाल बना आयोजन

राज्योत्सव के इस विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्टॉलों का अवलोकन किया। लोगों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर विभागीय समन्वय, जनसहभागिता और पारदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। मंत्री श्री यादव ने सभी विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और जनविश्वास को सशक्त करने का माध्यम हैं।

You Might Also Like

राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

News Desk November 3, 2025 November 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब…. राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….
Next Article छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, हितग्राहियों को मिला लाभ—सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां…. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, हितग्राहियों को मिला लाभ—सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..
राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना
रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना
छत्तीसगढ़ राज्य
क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार
क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार
देश
उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?