By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देवउठनी एकादशी पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा एवं पारंपरिक विधिविधान से हुआ तुलसी विवाह….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > देवउठनी एकादशी पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा एवं पारंपरिक विधिविधान से हुआ तुलसी विवाह….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

देवउठनी एकादशी पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा एवं पारंपरिक विधिविधान से हुआ तुलसी विवाह….

News Desk
Last updated: 2025/11/02 at 9:19 PM
News Desk
Share
2 Min Read
देवउठनी एकादशी पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा एवं पारंपरिक विधिविधान से हुआ तुलसी विवाह….
SHARE

रायपुर: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया और सपरिवार पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि देवउठनी एकादशी धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक है। भगवान श्री विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। तुलसी विवाह समाज में पवित्रता, सौहार्द और एकत्व की भावना को जागृत करता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। यह पर्व हमें परिवार, समाज और प्रकृति के बीच सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हमारी लोक संस्कृति में तुलसी विवाह को पवित्रता और समर्पण का प्रतीक माना गया है, जो जीवन में सात्त्विकता और सद्भावना का संचार करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की मंगलकामना करते हुए कहा कि सृष्टि के पालनहार भगवान श्री विष्णु और माता तुलसी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, तथा समूची सृष्टि में आरोग्य, सौहार्द और मंगलमय ऊर्जा का संचार हो।

उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि जीवन में संतुलन, सकारात्मकता और नव आरंभ का प्रतीक भी है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध परंपराओं, लोकआस्था और जीवनमूल्यों को निरंतर जीवंत रखने का प्रतीक है।

You Might Also Like

14 साल बाद बंदूक से विश्वास की राह पर: 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण

बिहार चुनाव प्रचार में गरमी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल-तेजस्वी पर तीखा प्रहार, SIR मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर

नुआपाड़ा में सीएम विष्णुदेव की हुंकार: भाजपा ही विकास की गारंटी

छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव में जिंदल स्टील का भव्य स्टाल

रायपुर : लखपति दीदी महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण समृद्धि की मिसाल – उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

News Desk November 2, 2025 November 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लोगों ने जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को सराहा: राज्य की उपलब्धियों और योजनाओं की दिखी झलक…. लोगों ने जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को सराहा: राज्य की उपलब्धियों और योजनाओं की दिखी झलक….
Next Article ‘सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़’: राज्योत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र… ‘सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़’: राज्योत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

गांव में कोई मुस्लिम परिवार नहीं, फिर भी जारी हुआ अंजूम खान का बर्थ सर्टिफिकेट
गांव में कोई मुस्लिम परिवार नहीं, फिर भी जारी हुआ अंजूम खान का बर्थ सर्टिफिकेट
मध्यप्रदेश राज्य
14 साल बाद बंदूक से विश्वास की राह पर: 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण
14 साल बाद बंदूक से विश्वास की राह पर: 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ राज्य
बिहार चुनाव प्रचार में गरमी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल-तेजस्वी पर तीखा प्रहार, SIR मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
बिहार चुनाव प्रचार में गरमी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल-तेजस्वी पर तीखा प्रहार, SIR मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
छत्तीसगढ़ राज्य
सीएम शिवराज बोले- राहुल गांधी भ्रमित कर रहे, मछली पकड़ने के लिए वोट नहीं मिलता
सीएम शिवराज बोले- राहुल गांधी भ्रमित कर रहे, मछली पकड़ने के लिए वोट नहीं मिलता
मध्यप्रदेश राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?