By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बीजेपी सांसद वी.डी. शर्मा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, मध्य प्रदेश से अकेले सांसद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > बीजेपी सांसद वी.डी. शर्मा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, मध्य प्रदेश से अकेले सांसद
मध्यप्रदेशराज्य

बीजेपी सांसद वी.डी. शर्मा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, मध्य प्रदेश से अकेले सांसद

News Desk
Last updated: 2025/10/25 at 3:09 PM
News Desk
Share
3 Min Read
बीजेपी सांसद वी.डी. शर्मा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, मध्य प्रदेश से अकेले सांसद
SHARE

खजुराहो 

 मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल होने के लिए नामित किया है। यह सत्र 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आयोजित होगा। इस दौरे में देशभर से कुल 15 सांसद संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में शामिल होंगे, जिनमें मध्यप्रदेश से केवल विष्णुदत्त शर्मा को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है। इस चयन को राज्य के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।  

जानकारी के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए सांसदों का चयन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की प्रत्यक्ष निगरानी में किया गया है। माना जा रहा है कि दिल्ली द्वारा खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपना, उनके प्रति केंद्र सरकार के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) विश्व के सबसे प्रतिष्ठित कूटनीतिक मंचों में से एक है, जहां सदस्य देशों के प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं और अपने देश का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करना किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। बता दें भारत समय-समय पर अपने सांसदों और प्रतिनिधियों को विभिन्न वैश्विक मंचों पर भेजता रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत किया जा सके और वैश्विक नीतिगत चर्चाओं में भारत की सक्रिय भूमिका बनी रहे।  

मध्य प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि

इस दौरे की खास बात यह है कि विष्णुदत्त शर्मा 15 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश से शामिल होने वाले एकमात्र सांसद हैं। यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक गौरव का विषय माना जा रहा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए इस चयन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पीएमओ ने दी जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के लिए सांसदों का चयन सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय की देखरेख में हुआ है। निश्चित तौर पर दिल्ली द्वारा वीडी शर्मा को यह जिम्मेदारी देना उनके ऊपर विश्वास का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र महासभा दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों में से एक है, जहाँ विभिन्न देशों के प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हैं और अपने देश का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ी उपलब्धि है।

यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय सांसद यूएन के कार्यक्रमों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत समय-समय पर अपने सांसदों और प्रतिनिधियों को वैश्विक मंचों पर भेजता रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती दी जा सके और वैश्विक नीति-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जा सके।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में बस्तर ओलंपिक 2025 का किया शुभारंभ

चित्रकूट से मुरारी बापू और डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिखाई हरी झंडी, श्रीलंका से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी ऐतिहासिक राम यात्रा

टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश

राज्यपाल डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई-रिक्शे

उपमुख्यमंत्री शर्मा का साफ संदेश: आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत, एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी

News Desk October 25, 2025 October 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पन्ना : दिवाली पर गरीब मजदूर को छप्पर फाड़कर मिला गिफ्ट, एक साथ तीन हीरे मिले, कीमत जानकर होश उड़ेंगे पन्ना : दिवाली पर गरीब मजदूर को छप्पर फाड़कर मिला गिफ्ट, एक साथ तीन हीरे मिले, कीमत जानकर होश उड़ेंगे
Next Article नेहरू पार्क स्विमिंग पूल का जीर्णोद्धार छह महीने से लेट, 4 करोड़ का प्रोजेक्ट अक्टूबर तक अधूरा नेहरू पार्क स्विमिंग पूल का जीर्णोद्धार छह महीने से लेट, 4 करोड़ का प्रोजेक्ट अक्टूबर तक अधूरा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में बस्तर ओलंपिक 2025 का किया शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में बस्तर ओलंपिक 2025 का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ राज्य
चित्रकूट से मुरारी बापू और डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिखाई हरी झंडी, श्रीलंका से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी ऐतिहासिक राम यात्रा
चित्रकूट से मुरारी बापू और डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिखाई हरी झंडी, श्रीलंका से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी ऐतिहासिक राम यात्रा
मध्यप्रदेश राज्य
टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश
टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश राज्य
राज्यपाल डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई-रिक्शे
राज्यपाल डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को प्रदान किए चार ई-रिक्शे
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?