By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर में दोपहिया चालकों के लिए बड़ा बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होंगे आप!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर में दोपहिया चालकों के लिए बड़ा बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होंगे आप!
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में दोपहिया चालकों के लिए बड़ा बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होंगे आप!

News Desk
Last updated: 2025/08/30 at 5:38 PM
News Desk
Share
3 Min Read
रायपुर में दोपहिया चालकों के लिए बड़ा बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होंगे आप!
SHARE

रायपुर
पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने लिया फैसला, सड़क हादसों में लोगों की जान तक जा रही, इसलिए सख्ती, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर को दी सूचना। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को अब पंपों से पेट्रोल नहीं मिलेगा। 1 सितंबर से यह फैसला पूरे जिले के पेट्रोल पंपों में लागू होगा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस संबंध में सख्त फैसला लिया है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है। उनका मानना है कि गाड़ियों में पेट्रोल नहीं मिलेगा तो लोग हेलमेट पहनने के लिए जागरूक होंगे।

इसमें प्रशासन और पुलिस वाले भी उनका सहयोग करेंगे। यानी बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल लेने पर विवाद करने वालों से अफसर सख्ती से निपटेंगे। जो हंगामा करेंगे उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

राजधानी पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने खुद आगे आकर यह फैसला लिया है। एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को इसकी लिखित सूचना डिप्टी सीएम अरुण साव और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को दी है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों का मानना है कि राजधानी में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसमें लोगों की जान जा रही है और गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।

इस​ वजह से एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने यह फैसला लिया है कि वे बिना हेलमेट लगाए लोगों को पेट्रोल नहीं देंगे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगत ने बताया कि यह अभियान रायपुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में चलाया जाएगा। एसोसिएशन ने सभी लोगों से अपील कि है कि वे दोपहिया चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए।

बिना हेलमेट से पेट्रोल नहीं देने का नियम कुछ साल पहले भी लागू ​किया गया था। लेकिन सख्ती नहीं होने की वजह से लोगों ने इस नियम को नहीं माना। दरअसल, बिना हेलमेट के पेट्रोल की बिक्री नहीं करने पर पंपों की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इतना ही नहीं लोग उधार में हेलमेट लेकर पेट्रोल डलवा लेते थे।

अधिकतर बार लोग हेलमेट वाले लोगों से हेलमेट मांगकर पेट्रोल डलवाते फिर उन्हें वापस कर देते। सख्ती नहीं होने की वजह से नियम की धज्जियां उड़ रही थी। इस वजह से इस बार पेट्रोल पंप संचालकों को खुद आगे किया गया है। उनसे कहा गया है​ कि वे ही सख्ती करें। यही वजह है कि प्रशासन ने इस बार आदेश न जारी कर एसोसिएशन वालों से ही लिखित में लिया है कि वे बिना हेलमेट के लोगों को पेट्रोल नहीं देंगे।

You Might Also Like

बेबीलॉन टावर अग्निकांड: CM साय के निर्देश पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी लोग सुरक्षित….

रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना…

जीएसटी सुधार आमजन और व्यापार जगत के लिए लाभकारी- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बोड़ालता में बदला गया ट्रांसफार्मर….

लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

News Desk August 30, 2025 August 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article NHM कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका: हड़ताल में वेतन कटौती तय! NHM कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका: हड़ताल में वेतन कटौती तय!
Next Article ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ….. ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बेबीलॉन टावर अग्निकांड: CM साय के निर्देश पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी लोग सुरक्षित….
बेबीलॉन टावर अग्निकांड: CM साय के निर्देश पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी लोग सुरक्षित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना…
रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीएसटी सुधार आमजन और व्यापार जगत के लिए लाभकारी- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
जीएसटी सुधार आमजन और व्यापार जगत के लिए लाभकारी- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बोड़ालता में बदला गया ट्रांसफार्मर….
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बोड़ालता में बदला गया ट्रांसफार्मर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?