By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: वनमंत्री केदार कश्यप ने 42 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: वनमंत्री केदार कश्यप ने 42 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: वनमंत्री केदार कश्यप ने 42 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

News Desk
Last updated: 2025/07/22 at 11:50 AM
News Desk
Share
3 Min Read
बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: वनमंत्री केदार कश्यप ने 42 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…
SHARE

रायपुर: बस्तर के विकास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के नवा रतेंगा, घोटिया, रतेंगा और नारायणपाल में 42 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें व्यवसायिक परिसर, भवन निर्माण, पुल-पुलिया जैसी मूलभूत विकास कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पूर्ववर्ती सरकार के समय जो काम अधूरे पड़े थे, उन्हें अब तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर से अंतागढ़ और ओरछा तक सड़कों के निर्माण और मरम्मत के कामों को मंजूरी दी जा चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

नवा रतेंगा और घोटिया में हुआ निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हालात काफी खराब हो गए थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में 15 हजार प्रधानमंत्री आवास, 45 आंगनबाड़ी केंद्र, पीएससी भवन, नवीन स्वास्थ्य केंद्र और महतारी सदन जैसी सुविधाएं मंजूर की गई है, इससे ग्रामीणों की आवश्यकताएं पूरी हो रही है।

वनमंत्री ने कहा कि सहकारिता से ग्रामीणों को नई ताकत मिल रही है। सहकारिता के माध्यम से सामूहिक समृद्धि की दिशा में बस्तर में अच्छा काम हो रहा है। 6 जिलों के 325 परिवारों को 650 दुधारू पशु देने की योजना बनाई गई है। साथ ही मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी समितियां बनाई जा रही है।

युवा और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए बस्तर में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार कौशल विकास और सहकारिता को बढ़ावा दे रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों और युवाओं को होटल मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायिक परिसरों का निर्माण किया जा रहा है।

नवा रतेंगा और घोटिया में हुआ निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान वनमंत्री श्री कश्यप ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक भावनात्मक और प्रभावी आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक इस अभियान के तहत राज्य में 1 करोड़ 7 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी करने वाला राज्य बन गया है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

You Might Also Like

प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

मसानडबरा आवास कॉलोनी बनेगी कमार समाज की पहचान….

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया ‘वृहद रोजगार मेला-2025’ का शुभारंभ….

पुस्तकों की छपाई से लेकर परिवहन तक एक ही टेंडर के माध्यम हो: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

News Desk July 22, 2025 July 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता…. वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता….
Next Article पीएम-जनमन योजना बनी आशा की किरण: कमार जनजाति के जीवन में बहने लगी बदलाव की बयार, मिल रहा सुरक्षित जीवन और सुनहरा भविष्य….. पीएम-जनमन योजना बनी आशा की किरण: कमार जनजाति के जीवन में बहने लगी बदलाव की बयार, मिल रहा सुरक्षित जीवन और सुनहरा भविष्य…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मसानडबरा आवास कॉलोनी बनेगी कमार समाज की पहचान….
मसानडबरा आवास कॉलोनी बनेगी कमार समाज की पहचान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया ‘वृहद रोजगार मेला-2025’ का शुभारंभ….
स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया ‘वृहद रोजगार मेला-2025’ का शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?