By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

News Desk
Last updated: 2025/05/16 at 5:56 PM
News Desk
Share
3 Min Read
रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
SHARE

रायपुर

राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कल कोंडागांव जिले के विकासखंड माकड़ी के मड़ी प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की।

कार्यक्रम में  प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम  मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

प्रभारी मंत्री  श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में गरीब परिवारों के लिए एक रुपए में चावल और नमक फ्री में उपलब्ध कराया। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया इस तरह कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई। जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई। सुशासन तिहार का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी किसान का बेटा ने सभी के हित में केंद्र और राज्य के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सुशासन तिहार शुरू किया है। जिसमें हिस्सा लेकर आप सभी लाभ लें और शासन के निर्देश पर जिला के अधिकारी आप तक पहुंचाते हैं आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी विजन का जिक्र करते हुए कहाँ की हमारे मुख्यमंत्री के शासन में लगातार महिला बाल विकास विभाग के ओर से गरीब परिवारों के बेटियों का पंजीयन कर उनका विवाह कर साथ में आर्थिक सहायता भी दिया जा रहा है।   

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  पहले गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए चिंता रहती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बिना किसी कर्ज के शादी से परिजनों को बहुत राहत मिल रही है। पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवविवाहितों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विवाह के बाद सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सभी जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्या के नाम से 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ गायत्री समाज के प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न कराया गया। नवदंपत्तियों के परिजनों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल व श्रीमती भगवती नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

CG NEWS- ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर : सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं श्रीमती भुनेश्वरी

गौरेला पेंड्रा मरवाही : विश्व पर्यावरण दिवस पर जीपीएम ग्रीनाथॉन का आयोजन 5 जून को

पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसवानी में सुशासन तिहार का अंतिम समाधान शिविर संपन्न

News Desk May 16, 2025 May 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG NEWS- नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कड़ी कार्रवाई जारी: नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. CG NEWS- नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कड़ी कार्रवाई जारी: नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
Next Article मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सेक्टर सीतागांव के समाधान शिविर मे हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सेक्टर सीतागांव के समाधान शिविर मे हुए शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG NEWS- ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
CG NEWS- ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर : सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं श्रीमती भुनेश्वरी
रायपुर : दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं श्रीमती भुनेश्वरी
छत्तीसगढ़ राज्य
गौरेला पेंड्रा मरवाही : विश्व पर्यावरण दिवस पर जीपीएम ग्रीनाथॉन का आयोजन 5 जून को
गौरेला पेंड्रा मरवाही : विश्व पर्यावरण दिवस पर जीपीएम ग्रीनाथॉन का आयोजन 5 जून को
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?