By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News: कृषि एवं पशुपालन की आधुनिक तकनीकों से बदलेगा जीवन: आत्मसमर्पित माओवादियों को मिल रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG News: कृषि एवं पशुपालन की आधुनिक तकनीकों से बदलेगा जीवन: आत्मसमर्पित माओवादियों को मिल रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG News: कृषि एवं पशुपालन की आधुनिक तकनीकों से बदलेगा जीवन: आत्मसमर्पित माओवादियों को मिल रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण…

News Desk
Last updated: 2025/05/02 at 6:50 PM
News Desk
Share
2 Min Read
CG News: कृषि एवं पशुपालन की आधुनिक तकनीकों से बदलेगा जीवन: आत्मसमर्पित माओवादियों को मिल रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण…
SHARE

रायपुर: राज्य शासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना एवं समावेशी विकास को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 लागू की गई है। इस नीति के तहत आत्मसमर्पण करने युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

सुकमा जिले में कलेक्टर श्री देवेश कुमार धु्रव के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से 20 आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन माह की अवधि का है जिसमें उन्हें ड्रिप इरिगेशन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन, डेयरी, मुर्गी और मत्स्य पालन जैसी आजीविका आधारित तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय साक्षरता तथा लघु उद्यम स्थापित करने की विधियों पर भी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात इन युवाओं को सिलाई तथा मोटर ड्राइविंग जैसे अन्य रोजगारमूलक विषयों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 केवल आत्मसमर्पण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन युवाओं को नवजीवन देने का प्रयास है, जो कभी भटकाव के रास्ते पर चले गए थे। हमारा उद्देश्य है कि वे आत्मनिर्भर बनें, सम्मानजनक जीवन जिएं और समाज के लिए प्रेरणा बनें।

कलेक्टर श्री देवेश कुमार धु्रव ने बताया कि यह केवल पुनर्वास नहीं, बल्कि मुख्यधारा में लौटे युवाओं के लिए स्थायी आजीविका की दिशा में एक ठोस कदम है। लाइवलीहुड कॉलेज की नोडल अधिकारी सुश्री मधु तेता ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को स्वरोजगार हेतु शासन से आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी। राज्य शासन की यह पहल न केवल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित कर रही है, बल्कि युवाओं को एक सकारात्मक भविष्य की ओर अग्रसर कर रही है।

You Might Also Like

जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन: महासमुंद के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि…..

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन 15 नवम्बर को: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि….

बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ…

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण: उद्योग मंत्री देवांगन…..

देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा में ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन…

News Desk May 2, 2025 May 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य, अप्रैल 2025 में 4,135 करोड़ का संग्रहण छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य, अप्रैल 2025 में 4,135 करोड़ का संग्रहण
Next Article CG News- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों का दिखा असर: छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में देश का अग्रणी राज्य… CG News- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों का दिखा असर: छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में देश का अग्रणी राज्य…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन: महासमुंद के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि…..
जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन: महासमुंद के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन 15 नवम्बर को: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि….
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन 15 नवम्बर को: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ…
बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण: उद्योग मंत्री देवांगन…..
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण: उद्योग मंत्री देवांगन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?