By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजों को बड़ी राहत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजों को बड़ी राहत
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजों को बड़ी राहत

News Desk
Last updated: 2025/04/21 at 11:56 AM
News Desk
Share
2 Min Read
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजों को बड़ी राहत
SHARE

डायलिसिस सेंटर बना संजीवनी

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल और संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में स्थापित चार बिस्तरों वाला डायलिसिस सेंटर किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

21 फरवरी 2025 से शुरू हुए इस डायलिसिस सेंटर में अब तक 315 से अधिक डायलिसिस सेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। रोजाना दो से तीन मरीज यहां उपचार हेतु पहुँच रहे हैं। अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों से सुसज्जित यह सेंटर मरीजों को न केवल समय पर इलाज उपलब्ध करा रहा है, बल्कि उन्हें बाहर अन्य शहरों की ओर रुख करने से भी राहत मिल रही है। इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में जिले में तीन डायलिसिस यूनिट कार्यरत हैं। जिला अस्पताल जशपुर में 5 बिस्तरों की, पत्थलगांव में 3 बिस्तरों की और अब कुनकुरी में 4 बिस्तरों की यूनिट शुरू की गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की दिशा में मुख्यमंत्री साय की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनकी अगुवाई में कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए बजटीय प्रावधान किए गए हैं। साथ ही जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज तथा शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने हेतु सतत प्रयासरत है। कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत इसी प्रयास का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिससे स्थानीय नागरिकों को घर के पास ही जीवन रक्षक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो रही हैं।

You Might Also Like

नदी पार कर रहा ग्रामीण तेज बहाव में बहा गुमशुदगी दर्ज कर पता तलाश में जुटी लखनपुर पुलिस।

भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रशिक्षण बीजेपी की कार्ययोजना का अभिन्न अंग : प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

पांच माह के दुधमुहें को लावारिस छोड़कर मां हुई फरार

CG NEWS: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: मैनपाट प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सिद्ध होगा सहायक – सीएम विष्णुदेव साय…

MP NEWS: सीएम मोहन यादव और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता को दी श्रद्धांजलि…

News Desk April 21, 2025 April 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय
Next Article राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष एमसीबी जिला के केलहारी मंडल व मनेन्द्रगढ़ मंडल मे होना है आगमन राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष एमसीबी जिला के केलहारी मंडल व मनेन्द्रगढ़ मंडल मे होना है आगमन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नदी पार कर रहा ग्रामीण  तेज बहाव  में बहा गुमशुदगी दर्ज कर पता तलाश में जुटी लखनपुर पुलिस।
नदी पार कर रहा ग्रामीण तेज बहाव में बहा गुमशुदगी दर्ज कर पता तलाश में जुटी लखनपुर पुलिस।
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रशिक्षण बीजेपी की कार्ययोजना का अभिन्न  अंग : प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रशिक्षण बीजेपी की कार्ययोजना का अभिन्न अंग : प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
छत्तीसगढ़ राज्य
पांच माह के दुधमुहें को लावारिस छोड़कर मां हुई फरार
पांच माह के दुधमुहें को लावारिस छोड़कर मां हुई फरार
छत्तीसगढ़ राज्य
CG NEWS: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: मैनपाट प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सिद्ध होगा सहायक – सीएम विष्णुदेव साय…
CG NEWS: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: मैनपाट प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सिद्ध होगा सहायक – सीएम विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?