By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस के लिए कैंपेन में नहीं सिद्धू की दिलचस्पी! चुनाव से पहले IPL में क्यों करने लगे कॉमेंट्री…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > देश > कांग्रेस के लिए कैंपेन में नहीं सिद्धू की दिलचस्पी! चुनाव से पहले IPL में क्यों करने लगे कॉमेंट्री…
देश

कांग्रेस के लिए कैंपेन में नहीं सिद्धू की दिलचस्पी! चुनाव से पहले IPL में क्यों करने लगे कॉमेंट्री…

Last updated: 2024/03/28 at 10:14 AM
Share
3 Min Read
कांग्रेस के लिए कैंपेन में नहीं सिद्धू की दिलचस्पी! चुनाव से पहले IPL में क्यों करने लगे कॉमेंट्री…
SHARE

IPL 2024 में एक और चीज बेहद खास होने वाली है।

सियासी गलियारों में व्यस्त रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब एक बार फिर स्पोर्ट्स की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। खबर है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कॉमेंट्री करते नजर आएंगे।

सिद्धू शायराना अंदाज और तुकबंदी के लिए खासे मशहूर हैं। उन्होंने 23 साल पहले कॉमेंट्री की शुरुआत की थी।

Star Sports ने आधिकारिक X हैंडल से लिखा कि ‘महान नवजोत सिंह सिद्धू अब स्टार कास्ट के साथ जुड़ गए हैं।’ वह 22 मार्च, शाम 6.30 बजे से कॉमेंट्री करते नजर आएंगे।

60 साल के सिद्धू IPL में पहले भी कई ब्रॉडकास्टर्स के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी कॉमेंट्री की है। उन्होंने कॉमेंट्री की शुरुआत साल 2001 में की थी।

पंजाब कांग्रेस नेतृत्व से हैं खफा?
खास बात है कि बीते कुछ समय से सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग के कार्यक्रमों से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, वह पार्टी के दूसरे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने अब तक सभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले ही सिद्धू कहते रहे हैं कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पंजाब में 1 जून को वोटिंग होनी है। सिद्धू अमृतसर से तीन बार लोकसभा सांसद, एक बार राज्यसभा सांसद और अमृतसर पूर्व से एक बार विधायक रह चुके हैं।

क्रिकेट करियर
साल 1983 से लेकरर 1998 तक सिद्धू का क्रिकेट करियर शानदार 15 सालों का रहा है। इस दौरान उन्होंने 51 टेस्ट, 136 एक दिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने 15 शतकों और 48 अर्धशतकों की मदद से टेस्ट में 3202 और वनडे में 4413 रन बनाए हैं।

IPL का मंच
CSK vs RCB यानी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के महामुकाबले के साथ 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होने जा रही है। इस सत्र का पहला मैच चेन्नई में खेला  जाएगा।

IPL 2023 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने उठाया था। उस दौरान सीएसके ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया था।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

March 28, 2024 March 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इसकी इजाजत नहीं दे सकते, NGT ने नहीं बढ़ाया PM मोदी की सुरक्षा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन… इसकी इजाजत नहीं दे सकते, NGT ने नहीं बढ़ाया PM मोदी की सुरक्षा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन…
Next Article ऑस्ट्रेलिया के बाद यूके और अब मलेशिया ने भी किया कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी से किनारा, क्यों ऐसा कर रहे हैं देश?… ऑस्ट्रेलिया के बाद यूके और अब मलेशिया ने भी किया कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी से किनारा, क्यों ऐसा कर रहे हैं देश?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर: फैक्ट्री के अपशिष्ट से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
रायपुर: फैक्ट्री के अपशिष्ट से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
छत्तीसगढ़ राज्य
आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े….
आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं….
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दंतेवाड़ा जिले में आंगनबाड़ी, सखी सेंटर, बाल सम्प्रेषण गृह और नारी निकेतन केन्द्रों का किया निरीक्षण…..
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दंतेवाड़ा जिले में आंगनबाड़ी, सखी सेंटर, बाल सम्प्रेषण गृह और नारी निकेतन केन्द्रों का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?