By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेटियों के लिए वरदान सिद्ध हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना, समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं सामूहिक विवाह: मुख्यमंत्री डॉ.यादव…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > बेटियों के लिए वरदान सिद्ध हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना, समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं सामूहिक विवाह: मुख्यमंत्री डॉ.यादव…
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

बेटियों के लिए वरदान सिद्ध हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना, समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं सामूहिक विवाह: मुख्यमंत्री डॉ.यादव…

News Desk
Last updated: 2025/03/09 at 8:12 AM
News Desk
Share
2 Min Read
बेटियों के लिए वरदान सिद्ध हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना, समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं सामूहिक विवाह: मुख्यमंत्री डॉ.यादव…
SHARE

भोपाल:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक समय था जब गरीब परिवार बेटी का विवाह कर कर्ज में डूब जाते थे। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शादी की चिंता सताती थी। लेकिन, अब सरकार बेटियों का कन्यादान कर रही है। माता-पिता अब बेटियों के जन्म पर उदास नहीं होते बल्कि, बधाई गीत गाते हैं। निर्धन परिवार की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना वरदान सिद्ध हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव केसला नर्मदापुरम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास से कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। सामूहिक विवाह में 508 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। यहां एक कल्याणी और एक दिव्यांग बहन का भी विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिणय सूत्र में बंधे नव दम्पत्तियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में से पाणिग्रहण अर्थात विवाह एक महत्वपूर्ण संस्कार है। सामूहिक विवाह में सम्मिलित प्रत्येक नव विवाहित जोड़े को मंगलआशीष के रूप में 49 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। सामूहिक विवाह समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं। यह मित व्ययता और सामाजिक समरसता का संदेश भी देते हैं।

भारतीय परम्परा में विवाह कोई समझौता या एग्रीमेंट नहीं, अपितु जन्म-जन्मांतर तक चलने वाला पवित्र बंधन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में नारी सशक्तिकरण मिशन आरंभ किया गया है।

लाड़ली बहना योजना और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बहनें आत्मनिर्भर हो रही हैं। केसला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री डीडी उइके, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांसद श्रीमती माया नरोलिया, विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, श्री विजय पाल सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सिद्ध किया हुआ।

You Might Also Like

TEXMAS मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कपड़ा व्यापारियों से व्यापार और निवेश को लेकर की अहम चर्चा…

सीएम डॉ. मोहन यादव की शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम से मुलाकात, एमिरेट्स एयरलाइंस संग एविएशन सहयोग पर हुई चर्चा….

JITO प्रतिनिधियों से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेश व तकनीकी सहयोग को लेकर साझा किया मध्यप्रदेश का विजन….

MP NEWS: मध्यप्रदेश बना देश का सर्वाधिक प्रगतिशील राज्य, CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से किया भरोसेमंद निवेश का आह्वान….

MP NEWS- सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

News Desk March 9, 2025 March 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Next Article प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का करेंगे हर संभव प्रयास, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का देश में हो रहा है अभिनंदन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव… प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का करेंगे हर संभव प्रयास, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का देश में हो रहा है अभिनंदन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दंतेवाड़ा में एनीमिया मुक्त रथ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ….
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दंतेवाड़ा में एनीमिया मुक्त रथ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चारागाह और श्मशान की जमीन पर उद्योग स्थापना का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत
चारागाह और श्मशान की जमीन पर उद्योग स्थापना का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत
छत्तीसगढ़ राज्य
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल से वार्ता सफल, विभागीय कार्य नियमित रूप से होंगे संचालित
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की पहल से वार्ता सफल, विभागीय कार्य नियमित रूप से होंगे संचालित
छत्तीसगढ़ राज्य
राजधानी में नकली पनीर का भंडाफोड़: फैक्ट्री पर छापा, होटलों-ढाबों तक होती थी सप्लाई
राजधानी में नकली पनीर का भंडाफोड़: फैक्ट्री पर छापा, होटलों-ढाबों तक होती थी सप्लाई
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?