By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मालदीव से लौटने लगे भारतीय सैनिक, पहले जत्थे में 25 ने छोड़ा देश; मुइज्जू की मनोकामना पूरी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > विदेश > मालदीव से लौटने लगे भारतीय सैनिक, पहले जत्थे में 25 ने छोड़ा देश; मुइज्जू की मनोकामना पूरी…
विदेश

मालदीव से लौटने लगे भारतीय सैनिक, पहले जत्थे में 25 ने छोड़ा देश; मुइज्जू की मनोकामना पूरी…

Last updated: 2024/03/13 at 12:18 AM
Share
3 Min Read
मालदीव से लौटने लगे भारतीय सैनिक, पहले जत्थे में 25 ने छोड़ा देश; मुइज्जू की मनोकामना पूरी…
SHARE

मालदीव से भारतीय सैनिकों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बयान के कुछ सप्ताह बाद भारत ने यह कदम उठाया है।

मालदीव के अखबार मिहारू (Mihaaru) में इसे लेकर एक रिपोर्ट छपी है। इसमें बताया गया कि अड्डू के सबसे दक्षिणी एटोल में तैनात 25 भारतीय सैनिकों ने रविवार को मालदीव छोड़ दिया।

हालांकि, मालदीव या भारतीय अधिकारियों की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू कुछ दिनों पहले ही भारत विरोधी बयानबाजी तेज करते नजर आए थे। उन्होंने कहा कि उनके देश में 10 मई के बाद 1 भी भारतीय सैन्यकर्मी मौजूद नहीं रहेगा, यहां तक कि सादे कपड़ों में भी नहीं।

मुइज्जू का यह बयान तब आया जब कुछ समय पहले भारत की असैन्य टीम मालदीव में हल्के हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्यकर्मियों की जगह लेने वहां पहुंची थी।

मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समयसीमा तय की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकालने में उनकी सरकार की सफलता के कारण झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। लोग मौजूदा स्थिति को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

2 हेलीकाप्टर और 1 विमान का संचालन
गौरतलब है कि मुइज्जू चीन समर्थक माने जाते हैं। मालदीव ने हाल ही में निशुल्क सैन्य सहायता हासिल करने के लिए चीन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया है। 2 फरवरी को दोनों पक्षों के बीच दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।

इस दौरान मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस द्वीपीय देश में 3 विमानन प्लेटफॉर्म में अपने सैन्यकर्मियों को बदलेगा और इस प्रक्रिया का पहला चरण 10 मार्च तक पूरा किया जाएगा। कुछ दिनों पहले तक भारत के 88 सैन्यकर्मी मालदीव में मौजूद थे।

ये मुख्य रूप से 2 हेलीकाप्टर और 1 विमान का संचालन करने के लिए तैनात थे। इनके जरिए सैकड़ों मेडिकल बचाव व मानवीय सहायता मिशन को पूरा किया गया है।

अब मालदीव ने मेडिकल बचाव मिशन के लिए विमानों का संचालन करने के लिए श्रीलंका के साथ समझौता किया है। इससे यह संकेत मिला कि वह सभी भारतीय सैनिकों को हटाने पर तुला हुआ था।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

March 13, 2024 March 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आतंकवादियों और गैंगस्टरों के नेक्सस पर कठोर कार्रवाई, 4 राज्यों में कुल 30 ठिकानों पर NIA का छापा… आतंकवादियों और गैंगस्टरों के नेक्सस पर कठोर कार्रवाई, 4 राज्यों में कुल 30 ठिकानों पर NIA का छापा…
Next Article रूस में बड़ा हादसा, सेना का कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त; सभी 15 यात्रियों की मौत… रूस में बड़ा हादसा, सेना का कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त; सभी 15 यात्रियों की मौत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

MP NEWS- ‘सबको शिक्षा’ हमारा विकास मंत्र: सीएम डॉ. यादव ने 12वीं के 94,234 मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए 235 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी…
MP NEWS- ‘सबको शिक्षा’ हमारा विकास मंत्र: सीएम डॉ. यादव ने 12वीं के 94,234 मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए 235 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: सिंगरौली में महिला सशक्तिकरण और जनजातीय गौरव सम्मेलन, सीएम डॉ. यादव ने बहनों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं…
MP NEWS: सिंगरौली में महिला सशक्तिकरण और जनजातीय गौरव सम्मेलन, सीएम डॉ. यादव ने बहनों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, सीएम डॉ. यादव ने किए 443 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…
MP NEWS: धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, सीएम डॉ. यादव ने किए 443 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
सांप काटने पर सीधे पहुंचे अस्पताल स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
सांप काटने पर सीधे पहुंचे अस्पताल स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?