By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी हिमालय में होगी बर्फबारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > देश > उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी हिमालय में होगी बर्फबारी
देश

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी हिमालय में होगी बर्फबारी

News Desk
Last updated: 2025/01/24 at 10:45 AM
News Desk
Share
5 Min Read
उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी हिमालय में होगी बर्फबारी
SHARE

इस बार सर्दियों के मौसम में भी गर्मी ने अपने रिकॉर्ड बनाए हैं। बीते कुछ दिनों से खिल रही धूप के कारण दिल्ली और एनसीआर के लोगों को गर्माहट का अनुभव हो रहा है। बुधवार रात को हल्की वर्षा के बाद गुरुवार को फिर से धूप निकल आई, जिससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी दिन और रात के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हिमाचल में इस बार कम वर्षा और हिमपात के कारण तापमान बढ़ रहा है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज कई जगहों पर हो सकती है बारिश
अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 24 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।

23 और 24 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी 23 जनवरी को ठंडे दिन की स्थिति का अनुभव हो सकता है।

करीब एक दशक की सबसे कम ठंड
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। उधर कश्मीर में सर्दियों का सबसे ठंडा दौर कहलाने वाला 40 दिन का चिल्लेकलां 31 जनवरी को शुष्क मौसम के साथ समाप्त होगा, क्योंकि मौसम विभाग ने इस माह वर्षा या हिमपात की कोई संभावना नहीं जताई है। करीब एक दशक की सबसे कम ठंड दिल्ली में सर्दी का चरम मौसम 27 दिसंबर से 20 जनवरी तक माना जाता है।

कई लोगों को लग रहा है कि सर्दी जल्दी खत्म हो जाएगी
इस दौरान सामान्य तापमान सबसे कम रहता है, लेकिन अबकी बार इस अवधि में औसत न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यह 2015-16 के बाद सबसे ज्यादा है। 19 जनवरी को मौसम में अचानक बदलाव आया और अधिकतम तापमान एक ही दिन में 5.5 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके बाद से तापमान उच्च बना हुआ है, जिससे कई लोगों को लग रहा है कि सर्दी जल्दी खत्म हो जाएगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार की सुबह ज्यादातर जगह स्मॉग और मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार हैं। वहीं पंजाब में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जालंधर में सात वर्ष बाद जनवरी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है।

पहाड़ों में सामान्य से ज्यादा तापमान
हिमाचल में गुरुवार को अटल टनल के दोनों छोर सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ जबकि शिमला के रिज मैदान, संजौली, कुफरी और नारकंडा में बर्फ के फाहे गिरे। बादलों और हल्के हिमपात के कारण दो से छह डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

ऊना में तापमान सामान्य से छह, कांगड़ा और बिलासपुर में चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राज्य में तापमान अधिक होने और हिमपात व वर्षा कम होने के कारण ग्लेशियरों पर पहले से जमी बर्फ अभी से पिघलने लगी है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे।

जम्मू में दिनभर धूप छाई रही
मैदानी जिलों में खिली धूप से अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। कश्मीर में दो दिन राहत के बाद अधिकतर स्थलों पर न्यूनतम तापमान फिर शून्य से नीचे माइनस में चला गया है। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा। इधर, जम्मू में दिनभर धूप छाई रही। पिछले कई दिनों से दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास भी होने लगा है, हालांकि सुबह और शाम को ठंड बरकरार है।

You Might Also Like

स्कूल देर से पहुंचने पर बच्ची को 100 उठक-बैठक की सजा, उपचार के दौरान मौत

इस महीने BJP में बड़ी हलचल: नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज़

पीएम मोदी बोले: स्वतंत्रता संग्राम में ट्राइबल समाज का योगदान अमिट और अविस्मरणीय

नर्मदा जिले में पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया, देवमोगरा मंदिर में की पूजा

नर्मदा जिले में पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया, देवमोगरा मंदिर में की पूजा

News Desk January 24, 2025 January 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अमेजान ने सात गोदाम बंद करने का किया ऐलान, 1700 नौकरियां खतरे में  अमेजान ने सात गोदाम बंद करने का किया ऐलान, 1700 नौकरियां खतरे में 
Next Article दिल्ली के स्वरूप नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत दिल्ली के स्वरूप नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: यूपी नंबर की 3 पिकअप से 210 बोरी जब्त, मालिक-चालकों पर FIR
अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: यूपी नंबर की 3 पिकअप से 210 बोरी जब्त, मालिक-चालकों पर FIR
छत्तीसगढ़ राज्य
स्कूल देर से पहुंचने पर बच्ची को 100 उठक-बैठक की सजा, उपचार के दौरान मौत
स्कूल देर से पहुंचने पर बच्ची को 100 उठक-बैठक की सजा, उपचार के दौरान मौत
देश
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण टक्कर: रेत भरे ट्रैक्टर से भिड़ी फॉर्च्यूनर, 5 की मौत
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण टक्कर: रेत भरे ट्रैक्टर से भिड़ी फॉर्च्यूनर, 5 की मौत
मध्यप्रदेश राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?