By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज, भाजपा ने आतिशी को बंगले वाली देवी बताया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राजनीती > मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज, भाजपा ने आतिशी को बंगले वाली देवी बताया
राजनीती

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज, भाजपा ने आतिशी को बंगले वाली देवी बताया

News Desk
Last updated: 2025/01/09 at 11:15 AM
News Desk
Share
7 Min Read
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज, भाजपा ने आतिशी को बंगले वाली देवी बताया
SHARE

दिल्ली विधानसभा का घमासान: 
 

नई दिल्ली ।  विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को लेकर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। भाजपा ने सीएम हाउस को केजरीवाल का शीशमहल तो आप ने नए प्रधानमंत्री आवास को पीएम का राजमहल बताते हुए एक-दूसरे पर निशाना साधा है। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने सीएम हाउस रेनोवेट कराने में घोटाला किया। टेंडर 8 करोड़ का था, पेमेंट 4 गुना ज्यादा किया। जवाब में आप ने पीएम आवास को 2700 करोड़ का राजमहल बताया है।
आप सांसद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज बुधवार को मीडिया को लेकर सीएम हाउस दिखाने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। संजय सिंह की पुलिस के साथ बहस भी हुई। दोनों नेता आप समर्थकों के साथ कुछ देर वहीं बैठ गए। इसके बाद वे सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे नए प्रधानमंत्री आवास की ओर निकले। हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते से ही वापस भेज दिया। इसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा आतिशी के बंगले पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आतिशी को मथुरा रोड का बंगला आवंटित है। वो रहती कालकाजी में हैं। उनके पास दो-दो बंगले हैं। वे बंगले वाली देवी है। भाजपा के बाद कांग्रेस भी शीशमहल विवाद में कूद पड़ी। कांग्रेस नेता गुरुदीप सिंह सप्पल ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने 55 साल तक शासन किया है और गांधी परिवार के 3 सदस्य प्रधानमंत्री रहे हैं। गांधी परिवार ने देश के लिए अपना आनंद भवन दान कर दिया। मनमोहन सिंह पीएम बने तो उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की गाड़ी नहीं बदली। 10 साल उसी से चले।

सोने का टॉयलेट कहां है
दिल्ली भाजपा ने बुधवार को एक्स पर एक नया पोस्टर जारी कर केजरीवाल को टॉयलेट चोर बताया। कहा कि केजरीवाल अपने शौक की पोल खुलने की डर से पहले लाखों की टॉयलेट सीट चुरा ले गए और अब जब दिल्ली की जनता के सामने उनकी पोल खुल गई तो 2 लोगों को भेज दिया नौटंकी करने के लिए। संजय सिंह और सौरव भारद्वाज, टॉयलेट सीट के बारे में केजरीवाल से पूछिए कहां छिपा रखा है? बुधवार सुबह आप नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह मीडिया को लेकर सीएम हाउस पहुंचे। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा रोज सीएम आवास के नए-नए वीडियो और फोटो भेजती थी। आज हम सभी मीडिया वालों को लेकर यहां आए हैं। अब बीजेपी भाग रही है। यहां तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगा दी है। पानी फेंकने के लिए वाटर कैनन लगाए हैं और एडिशनल डीसीपी को तैनात कर दिया है। इसे बॉर्डर बना दिया है ताकि मीडिया अंदर न जा सके। ये क्यों हमें अंदर नहीं जाने देना चाहते। भाजपा आरोप लगाती थी कि मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल है, वो कहां है मीडिया भी देखे। मिनी बार कहां है, वो हमें तो आज तक नहीं दिखा। शायद कहीं छिपा हुआ हो। सोने के टॉयलेट कहां लगे हैं, क्योंकि हमने भी इस घर के टॉयलेट इस्तेमाल किए हैं पर वो सोने के तो नहीं थे। इसलिए आज जनता को सीएम और पीएम आवास दोनों देखने दीजिए।

पीएम का राजमहल 2700 करोड़ में बना
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री आवास के बारे में नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के बड़े नेता तक एक ही प्रचार कर रहे हैं। कह रहे हैं कि उसमें मिनी बार बना हुआ है, उसमें सोने का टॉयलेट बना हुआ है, उसमें स्विमिंग पूल बना हुआ है। जबकि इसी दिल्ली में प्रधानमंत्री का राजमहल है जो 2700 करोड़ रुपए में बना है। संजय सिंह ने कहा कि पीएम ने फैशन डिजाइनर्स को फेल कर दिया है। दिन में तीन-तीन बार कपड़े बदलते हैं, 10-10 लाख की पेन रखते हैं, 6700 जूते की जोडिय़ां, 5000 सूट हैं। उनके घर में 300 करोड़ रुपए के कालीन बिछे हैं, जिसमें सोने के तार लगे हुए हैं। 200 करोड़ रुपए का झूमर लगा हुआ है। राजमहल में कहां-कहां हीरे लगे हुए हैं, ये पूरे देश को दिखाइए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस देश की जनता को, मीडिया को अपना राजमहल दिखाए।

राजधानी में बंगला सियासत तेज
बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता मीडिया के सामने सीएम आवास पर पहुंचकर सवाल करते हैं तो दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री आतिशी के घर के बाहर पहुंचकर मीडिया के सामने सवाल करते हैं कि सीएम क्यों सच छिपाती हैं। आतिशी को बंगले वाली देवी तक वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं। दिल्ली की बंगला सियासत के बीच अब शब्द तीखे होने लगे हैं। जहां अब कब्रगाह-श्मशान तक की बात कही जाने लगी है। आतिशी के आरोपों पर पीडब्ल्यूडी के सूत्रों ने कहा, उन्हें बाहर नहीं निकाला गया है। वे कभी वहां शिफ्ट ही नहीं हुई थीं। उन्हें 17 एबी मथुरा रोड पर सरकारी आवास पहले से ही आवंटित है और उन्हें फिर से दो अन्य बंगलों का ऑफर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह घर उनसे दो कारणों से वापस लिया गया है। पहला, उन्हें एक हफ्ते के भीतर घर का पजेशन लेना था और उन्होंने 3 महीने में भी ऐसा नहीं किया, जो नियमों के खिलाफ है। दूसरा, 6 फ्लैग स्टाफ रोड सीबीआई/ईडी की जांच के दायरे में है और अब सीएजी ने इसके निर्माण में भ्रष्टाचार की पुष्टि की है। जब आतिशी को घर आवंटित किया गया था, तो एक शर्त यह थी कि चूंकि 6 फ्लैग स्टाफ आवास की सीबीआई/ईडी द्वारा जांच की जा रही है, इसलिए उन्हें उनके साथ सहयोग करना होगा। पीडब्ल्यूडी का आरोप है कि आतिशी ने जानबूझकर घर का पजेशन नहीं लिया ताकि घर बंद रहे और जांच एजेंसियां रुकी रहें।

You Might Also Like

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

News Desk January 9, 2025 January 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जन औषधि केंद्रों ने नवंबर 2024 तक 1255 करोड़ से ज्यादा की दवाइयां बेची जन औषधि केंद्रों ने नवंबर 2024 तक 1255 करोड़ से ज्यादा की दवाइयां बेची
Next Article दिल्ली का AQI 299 तक गिरा, कई इलाकों में राहत की उम्मीद दिल्ली का AQI 299 तक गिरा, कई इलाकों में राहत की उम्मीद
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में बलौदाबाजार के खिलाड़ियों ने जीते सात मेडल…..
राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में बलौदाबाजार के खिलाड़ियों ने जीते सात मेडल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
13 से 16 सितंबर तक होगा “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल….
13 से 16 सितंबर तक होगा “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सौर ऊर्जा से रायगढ़ जिले के 300 से अधिक घर जगमगाए….
सौर ऊर्जा से रायगढ़ जिले के 300 से अधिक घर जगमगाए….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?