By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 5 फरवरी को मतदान; 8 फरवरी को नतीजे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 5 फरवरी को मतदान; 8 फरवरी को नतीजे
राज्य

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 5 फरवरी को मतदान; 8 फरवरी को नतीजे

News Desk
Last updated: 2025/01/07 at 3:20 PM
News Desk
Share
4 Min Read
चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 5 फरवरी को मतदान; 8 फरवरी को नतीजे
SHARE

चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।  
बता दें कि दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में 23 फरवरी से पहले नई सरकार बनाने के लिए चुनाव की तारीख तय की गई है।

दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू
चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करने के साथ ही राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब चुनाव अवधि पूरी होने तक सरकारी मशीनरी एक तरह से चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहेगी। दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद ही आचार संहिता हटेगी।

दिल्ली में साढ़े छह माह में बढ़े 3.22 लाख मतदाता
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार (6 जनवरी) को ही फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर चुके हैं। नई लिस्ट के अनुसार, इस बार दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब सात लाख 38 हजार से ज्यादा वोटर बढ़े हैं। वहीं, साढ़े छह महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में तीन लाख 22 हजार 922 वोटर बढ़े हैं।

दिल्ली में चुनावी मुद्दे
भ्रष्टाचार
प्रदूषण
बिजली-पानी
रोहिंग्या
बेरोजगारी
सरकारी योजनाएं
शराब घोटाला
झुग्गी- झोपड़ी

इस बार अलग है दिल्ली का चुनाव
आम आदमी पार्टी पिछले 11 वर्ष से दिल्ली की सत्ता पर काबिज है, लेकिन इस बार का चुनाव कई वजहों से रोचक होता जा रहा है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) तीसरी बार लगातार जीत के लिए जोर लगा रही है, वहीं विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बाजी पलटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

इस लड़ाई में कांग्रेस भी शामिल है, जो अकेले चुनाव लड़ रही है और पार्टी के नेता भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले हुए लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और आप ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इस बार कार्यकाल पूरा होने के पहले ही आबकारी मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देकर अपने स्थान पर आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। केजरीवाल पर भाजपा और कांग्रेस लगातार आबकारी मामले और दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोल रही है।

पिछले दो चुनावों में AAP को मिली थी बंपर जीत
वर्ष 2020 में दिल्ली चुनाव का कार्यक्रम 6 जनवरी को घोषित किया गया था, मतदान 8 फरवरी को हुआ था और 11 फरवरी रिजल्ट आया था। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में बंपर जीत दर्ज की थी।

आम आदमी पार्टी ने 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, दोनों चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी। इससे पहले कांग्रेस 15 साल तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज थी।

You Might Also Like

पीएम सूर्यघर से सूरज देगा बिजली, बदलेगा जिंदगी का हर कोना….

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि….

Uttarakhand News: अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी के निर्देश…..

राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर पायको ने बनाया अपना पक्का घर….

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक…..

News Desk January 7, 2025 January 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG CM साय ने दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि CG CM साय ने दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Next Article मोहन यादव कैबिनेट बैठक खत्म, किसान और नारी शक्ति पर विशेष जोर, युवाओं  के लिए कई नई सौगात मोहन यादव कैबिनेट बैठक खत्म, किसान और नारी शक्ति पर विशेष जोर, युवाओं के लिए कई नई सौगात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पीएम सूर्यघर से सूरज देगा बिजली, बदलेगा जिंदगी का हर कोना….
पीएम सूर्यघर से सूरज देगा बिजली, बदलेगा जिंदगी का हर कोना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि….
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Uttarakhand News: अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी के निर्देश…..
Uttarakhand News: अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर पायको ने बनाया अपना पक्का घर….
राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर पायको ने बनाया अपना पक्का घर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?