By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा से प्रवेश वर्मा तो आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी लड़ेंगे चुनाव  
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा से प्रवेश वर्मा तो आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी लड़ेंगे चुनाव  
राज्य

दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा से प्रवेश वर्मा तो आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी लड़ेंगे चुनाव  

News Desk
Last updated: 2025/01/05 at 12:15 PM
News Desk
Share
3 Min Read
दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा से प्रवेश वर्मा तो आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी लड़ेंगे चुनाव  
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को और सीएम आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है।    
भाजपा द्वारा जारी की गई पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। भाजपा ने इस बार 16 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि 13 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देकर विश्वास जाहिर किया है। 
इस सूची के जारी होने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को उतारा है। वहीं कालकाजी सीट पर भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की सीएम आतिशी मैदान में हैं और कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। 
यहां बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके जवाब में कांग्रेस ने अब तक तीन सूचियों में 48 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इन सब के बाद भाजपा ने शनिवार को 29 नामों वाली अपनी पहली सूची जारी की है। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है, जिससे सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। 
जहां तक भाजपा की पहली सूची का सवाल है तो पार्टी ने अपनी पहली सूची में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि बाकी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। सभी प्रमुख दलों ने प्रमुख सीटों पर अपने सबसे मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे चुनाव रोचक होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दावा: प्रदेश में धान खरीदी की पुख़्ता व्यवस्था, पहले दिन 20 हजार क्विंटल खरीद

बिहार जनादेश पर डॉ. रमन सिंह का बयान: बोले—नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही नई सरकार

आयुष्मान योजना में बड़ा खुलासा: 20 से अधिक निजी अस्पताल जांच के घेरे में

सब्जी बेचने वाले ने खुद को समिति संचालक बताकर महिला से 5.40 लाख की ठगी की

धान से मिले पैसों से खुद के लिए वाहन खरीदेंगे-किसान गंगाराम

News Desk January 5, 2025 January 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 1000 फोर्स ने नक्सलीयों को घेरा… DRG जवान शहीद, 4 नक्सली ढेर 1000 फोर्स ने नक्सलीयों को घेरा… DRG जवान शहीद, 4 नक्सली ढेर
Next Article वन कटाई में शामिल फॉरेस्ट डिप्टी रेंजर निलंबित वन कटाई में शामिल फॉरेस्ट डिप्टी रेंजर निलंबित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दावा: प्रदेश में धान खरीदी की पुख़्ता व्यवस्था, पहले दिन 20 हजार क्विंटल खरीद
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दावा: प्रदेश में धान खरीदी की पुख़्ता व्यवस्था, पहले दिन 20 हजार क्विंटल खरीद
छत्तीसगढ़ राज्य
बिहार जनादेश पर डॉ. रमन सिंह का बयान: बोले—नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही नई सरकार
बिहार जनादेश पर डॉ. रमन सिंह का बयान: बोले—नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही नई सरकार
छत्तीसगढ़ राज्य
आयुष्मान योजना में बड़ा खुलासा: 20 से अधिक निजी अस्पताल जांच के घेरे में
आयुष्मान योजना में बड़ा खुलासा: 20 से अधिक निजी अस्पताल जांच के घेरे में
छत्तीसगढ़ राज्य
सब्जी बेचने वाले ने खुद को समिति संचालक बताकर महिला से 5.40 लाख की ठगी की
सब्जी बेचने वाले ने खुद को समिति संचालक बताकर महिला से 5.40 लाख की ठगी की
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?