By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सफेद हाथी बनी योजनाएं बंद करेगी सरकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > सफेद हाथी बनी योजनाएं बंद करेगी सरकार
मध्यप्रदेशराज्य

सफेद हाथी बनी योजनाएं बंद करेगी सरकार

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 9:30 PM
News Desk
Share
5 Min Read
सफेद हाथी बनी योजनाएं बंद करेगी सरकार
SHARE

भोपाल । प्रदेश में लगातार कई योजनाओं को बंद किया जा चुका है तो, कई योजनाओं को बंद किया जा रहा है। नए वित्त वर्ष के तैयार होने वाले बजट में ऐसी दस योजनाओं का अब उल्लेख नहीं होगा। इसकी वजह है वित्त विभाग ने ऐसी दस योजनाओं को चिहिन्त किया है, जो अब पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुकी हैं। ये योजनाएं सरकार के लिए सफेद हाथी बन गई हैं। वित्त विभाग को इन योजनाओं के बारे में नए बजट के लिए की जा रही कवायद के दौरान इसका पता चला है।
दरअसल, नए बजट को जीरो बेस्ड बजटिंग प्रक्रिया के आधार पर तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए एक-एक बिंदु का विश्लेषण किया जा रहा है। वित्त विभाग के उप सचिव अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बजट संबंधी चर्चा की रिपोर्ट प्रमुख सचिव वित्त को सौंप चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि चर्चा में सामने आया कि विभिन्न विभागों की ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनका अब कोई उपयोग नहीं रह गया है। यह वे योजनाएं हैं जिनके लिए बीते सालों में राशि का इंतजाम किया जाता रही है। यही वजह है कि ऐसी योजनाओं को बंद करने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। दरअसल जिन विभागों की यह योजनाएं हैं उन्हें बंद करने के लिए अभी तक संबंधित विभागों  ने बंद करने की कोई पहल नहीं की है।  इसकी वजह से इस बार वित्त विभाग को इसके लिए पहल करनी पड़ रही हैं। बजट को लेकर अब सचिव/प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों की चर्चा होगी। इसमें इन अनुपयोगी योजनाओं को बंद करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, वन, उच्च शिक्षा, कृषि, श्रम विभाग आदि में कुछ ऐसी योजनाएं सामने आई हैं, जो समसामयिक नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगामी बजट में विभिन्न योजनाओं और मदों में बजट की गणना जीरो से किए जाने के कारण बजट की कुल राशि कम होने की बात कही जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि यदि किसी योजना या मद में राशि कम होती है, तो दूसरी योजना में राशि बढ़ भी सकती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट अनुमान 3 लाख 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। मप्र सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट अनुमान 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपए था।

विभागों को इसी हफ्ते जारी होगी राशि
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट पारित होने के बाद , राज्यपाल की भी मंजूरी मिल चुकी है। वित्त विभाग प्रथम अनुपूरक बजट में किए गए प्रावधानों के अनुसार एक-दो दिन में विभागों को राशि जारी कर देगा। मप्र सरकार ने 17 दिसंबर को चालू वित्त वर्ष के लिए सदन में 22 हजार 460 करोड़ 18 लाख 6 हजार 621 रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया था। अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद इसे 18 दिसंबर को विधानसभा में पारित किया गया था। प्रथम अनुपूरक बजट में राजस्व मद में 13 हजार 130 करोड़ रुपए और पूंजीगत मद में 9 हजार 329 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नर्मदा घाटी विकास, जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा जैसे विभागों के लिए बड़ी राशि का इंतजाम किया गया है।

राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करें
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने हाल में अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में वित्त, वाणिज्यिक कर व परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के जरिए सीएस जैन के समक्ष राजस्व संग्रहण की जानकारी प्रस्तुत की। जैन ने अधिकारियों से राजस्व संग्रहण में और वृद्धि के लिए लीकेज रोकने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग अधिक से अधिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करें। उन्होंने जीएसटी, एक्साइज और परिवहन में राजस्व संग्रहण में वृद्धि पर ज्यादा जोर दिया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित….

प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया ‘वृहद रोजगार मेला-2025’ का शुभारंभ….

मसानडबरा आवास कॉलोनी बनेगी कमार समाज की पहचान….

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सांस्कृतिक वैविध्य ही हमारी पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांस्कृतिक वैविध्य ही हमारी पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Article मध्यप्रदेश के स्लालम खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन मध्यप्रदेश के स्लालम खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मसानडबरा आवास कॉलोनी बनेगी कमार समाज की पहचान….
मसानडबरा आवास कॉलोनी बनेगी कमार समाज की पहचान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?