By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्रिसमस के बाद पहाड़ों में ठंड का कहर, शीतलहर के अलर्ट से बढ़ी चिंता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > देश > क्रिसमस के बाद पहाड़ों में ठंड का कहर, शीतलहर के अलर्ट से बढ़ी चिंता
देश

क्रिसमस के बाद पहाड़ों में ठंड का कहर, शीतलहर के अलर्ट से बढ़ी चिंता

News Desk
Last updated: 2024/12/23 at 10:04 AM
News Desk
Share
3 Min Read
क्रिसमस के बाद पहाड़ों में ठंड का कहर, शीतलहर के अलर्ट से बढ़ी चिंता
SHARE

ठंड के कारण पहाड़ी राज्यों में आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड के साथ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से रातें ज्यादा सर्द हो रही हैं। वहीं दिन में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत भी मिल रही है।

ठंड का सबसे ज्यादा प्रकोप जम्मू कश्मीर और लद्दाख में देखा जा रहा है। श्रीनगर में जहां शुक्रवार को तापमान माइनस 8.5 डिग्री था। वहीं शनिवार रात को यह माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में पूरे दिन धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस के बाद 27-28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की बारिश का अलर्ट 
बात करें दिल्ली NCR की तो मौसम विभाग के अनुसार आज, (23 दिसंबर) मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। नजफगढ़, लोधी रोड, पालम, नरेला, सफदरजंग, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, पूसा, और राजघाट जैसे इलाकों में बारिश की संभावना है, जिसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं, कई क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। 

कैसे रहेगा पंजाब-हरियाणा का मौसम? 
पंजाब के बठिंडा, अमृतसर, होशियारपुर, अंबाला और बरनाला में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू में जम गईं पानी सप्लाई की लाइनें
जम्मू के कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। पीरपंजाल रेंज, चिनाब वैली के पहाड़ी क्षेत्रों में भी वर्षा की संभावना है। कश्मीर के कई जिलों में अभी भी तापमान शून्य के नीचे है। कड़ाके की ठंड के कारण पानी सप्लाई की लाइनें जम गईं हैं। इसके साथ ही बिजली कटौती भी काफी हो रही है।

मंडी में पड़ रही कड़ाके की ठंड 
हिमाचल प्रदेश में शीत लहर का असर निचले पहाड़ी इलाकों में भी दिख रहा है। स्थानीय मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में कड़ाके की ठंड को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।राज्य में ताबो शनिवार रात को सबसे सर्द रहा जहां तापमान माइनस 11.6 डिग्री तक पहुंच गया।

उत्तराखंड में देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दून में शुष्क मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। 27 दिसंबर से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वर्षा-बर्फबारी होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

News Desk December 23, 2024 December 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मिलान- दिल्ली उड़ान में देरी, महिला ने एयर इंडिया पर जताई नाराजगी मिलान- दिल्ली उड़ान में देरी, महिला ने एयर इंडिया पर जताई नाराजगी
Next Article महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, विभाग आवंटन से कुछ मंत्री खुश नहीं  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, विभाग आवंटन से कुछ मंत्री खुश नहीं 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप जबलपुर बनेगा पर्यटन का नया केन्द्र…
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप जबलपुर बनेगा पर्यटन का नया केन्द्र…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट नितिन पोपट के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शोक व्यक्त…
MP NEWS: वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट नितिन पोपट के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शोक व्यक्त…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: सभी घरों में लगे स्मार्ट मीटर, सस्ती और नियंत्रित बिजली मिले उपभोक्ताओं को : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
बाइक बोट घोटाला: 2800 करोड़ की ठगी में संजय भाटी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बाइक बोट घोटाला: 2800 करोड़ की ठगी में संजय भाटी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?