By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस्लाम पर तोहमत लगा रही हो; पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भड़क गया जाकिर नाइक, देखें विडियो…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > विदेश > इस्लाम पर तोहमत लगा रही हो; पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भड़क गया जाकिर नाइक, देखें विडियो…
विदेश

इस्लाम पर तोहमत लगा रही हो; पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भड़क गया जाकिर नाइक, देखें विडियो…

Last updated: 2024/10/07 at 11:51 AM
Share
4 Min Read
इस्लाम पर तोहमत लगा रही हो; पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भड़क गया जाकिर नाइक, देखें विडियो…
SHARE

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की पलोशा ने पिछले दिनों खुद को इस्लामिक स्कॉलर कहने वाले जाकिर नाइक से एक सवाल पूछ लिया।

इस पर जाकिर नाइक भड़क गया और लड़की से ही सवाल पूछने के लिए माफी मांगने को कहने लगा।

यही नहीं जब लड़की ने अपने सवाल को फिर से दोहराया और माफी मांगने से इनकार कर दिया तो उसने कहा कि कितनी गलत बात है कि पहले तो इस्लाम पर तोहमत लगा दी और अब कहा कि माफी मांग लो तो उसके लिए भी तैयार नहीं है।

पलोशा का कहना था कि मैं जहां की रहने वाली हूं, वहां लोग पूरी तरह से इस्लाम का पालन करती हैं। महिलाएं बिना किसी काम के बाहर नहीं जाती हैं।

पुरुष नमाज नहीं पढ़ते, लेकिन जुमे पर तबलीगी जमात के कार्यक्रमों में जाते हैं। उन लोगों का सामाजिक व्यवहार भी मजहब के आधार पर है।

इसके बाद भी वहां ड्रग एडिक्शन, सूदखोरी, व्यभिचार और बच्चों से यौन उत्पीड़न बढ़ रहा है। इन बुराइयों ने वहां जड़ें जमा ली हैं। पलोशा ने कहा कि आखिर इस पर उलेमा कुछ क्यों नहीं बोलते हैं, जबकि समाज का पतन हो रहा है।

इस सवाल के जवाब में पहले तो जाकिर नाइक ने महिला पर हजारों की भीड़ में तंज कसा। जाकिर नाइक बोला, ‘आप कहती हैं कि महिलाएं बिना काम के बाहर नहीं जाती हैं।

मैं कहता हूं कि बिना काम के किसी को भी बाहर नहीं जाना चाहिए। पुरुषों को भी नहीं जाना चाहिए। मैं भी बिना काम के बाहर नहीं निकलता।’

यही नहीं जाकिर नाइक ने कहा कि महिला का सवाल ही गलत है कि बच्चों से यौन उत्पीड़न होता है और ऐसा करने वाले लोग मुसलमान हैं।

जाकिर नाइक बोला कि इस्लाम पेडोफिलिया (बच्चों से यौन संबंध) को गलत माना गया है। इसलिए यदि कोई मुसलमान है तो फिर वह पेडोफिलिया नहीं कर सकता है और यदि ऐसा करता है तो वह मुसलमान नहीं हो सकता।

Zakir Naik, the most famous Muslim scholar in South Asia, gaslights a Pashtun girl when she questions the collapse of society caused by religious extremism.

pic.twitter.com/zxEoPeTeZE

— Habib Khan (@HabibKhanT) October 6, 2024

जाकिर बोला- इस्लाम पर तोहमत लगा दी और माफी भी नहीं मांगी

जाकिर नाइक बोला कि आपका यह कहना ही गलत है कि आपके यहां लोग मुसलमान हैं और पेडोफिलिया करते हैं। जाकिर नाइक ने कहा कि आपने इस तरह की बात करके इस्लाम पर तोहमत लगाई है और आपको माफी मांगनी चाहिए।

इस पर लड़की ने अपने सवाल को फिर से दोहरा दिया। फिर जाकिर नाइक ने कहा कि कितनी अजीब बात है कि लोग इस्लाम पर तोहमत लगाते हैं और माफी भी नहीं मांगते।

The post इस्लाम पर तोहमत लगा रही हो; पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भड़क गया जाकिर नाइक, देखें विडियो… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

October 7, 2024 October 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आप लोगों पर शर्म आती है; जंग के बीच फ्रांस पर क्यों भड़का इजरायल, हथियारों को लेकर खूब सुनाया… आप लोगों पर शर्म आती है; जंग के बीच फ्रांस पर क्यों भड़का इजरायल, हथियारों को लेकर खूब सुनाया…
Next Article पाकिस्तान के सिंध में मन चाहे लड़के से शादी को राजी नहीं थे, लड़की ने खाने में जहर मिलाकर कर दी परिवार के 13 लोगों की हत्या… पाकिस्तान के सिंध में मन चाहे लड़के से शादी को राजी नहीं थे, लड़की ने खाने में जहर मिलाकर कर दी परिवार के 13 लोगों की हत्या…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शिक्षकों की पदस्थापना से बदला विद्यालय का परिदृश्य
शिक्षकों की पदस्थापना से बदला विद्यालय का परिदृश्य
छत्तीसगढ़ राज्य
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के 7 जुलाई को होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा में होंगे शामिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के 7 जुलाई को होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही
छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही
छत्तीसगढ़ राज्य
राज्य में 3.28 लाख गैस कनेक्शनों का सत्यापन नहीं, ब्लॉक होगा कनेक्शन
राज्य में 3.28 लाख गैस कनेक्शनों का सत्यापन नहीं, ब्लॉक होगा कनेक्शन
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?