By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरोना से भी तेज बढ़ रहा डेंगू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > कोरोना से भी तेज बढ़ रहा डेंगू
मध्यप्रदेशराज्य

कोरोना से भी तेज बढ़ रहा डेंगू

Last updated: 2024/09/29 at 11:45 AM
Share
3 Min Read
कोरोना से भी तेज बढ़ रहा डेंगू
SHARE

भोपाल । राजधानी भोपाल में डेंगू का डंक लगातार जानलेवा होता जा रहा है, यह कोरोना से भी तेज बढ़ रहा है। डेंगू का संक्रमण हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। इसका बड़ा कारण है, संक्रमितों की लापरवाही के साथ स्वास्थ्य व नगर निगम की योजना कमजोर होना है। शुक्रवार तक शहर में 324 डेंगू के मरीज सामने आए। वहीं अब तक कुछ 2,17,184 लोगों की डेंगू की जांच हो चुकी है। इधर पिछले 27 दिनों की बात करें तो कुल 110 डेंगू के मरीज मिले है।
भोपाल में डेंगू के बढ़ते हुए मामले देखते हुए पहली बार कोविड की तरह हर दिन डेंगू के पॉजिटिव आए मरीजों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार से की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुए आंकड़ों के अनुसार राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या 324 बताई गई है। वहीं जनवरी से अब तक डेंगू की 2,17,184 जांच हो चुकी है। इसके साथ ही मलेरिया की 7305 जांच में 11 पॉजिटिव लोग मिले हैं। तो चिकनगुनिया के 99 मरीज सामने आए।
डेंगू एक चक्रीय पैटर्न पर काम करता है। विशेषज्ञ इस साल ज्यादा खतरे की आशंका जता रहे हैं। राजधानी में साल 2019 में 1,893 मामले डेंगू के दर्ज किए गए थे। चक्रीय पैटर्न के अनुसार चार साल बीतने के बाद अब इस साल डेंगू का प्रकोप हो सकता है। हर साल अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा मामले आते हैं। ऐसे में ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। एक्सपट्र्स की मानें, तो दीपावली के बाद डेंगू की गति पर ब्रेक लगने की उम्मीद है। फिलहाल, दिन में गर्मी और रात को तापमान कम है, जो डेंगू मच्छर के लिए पीक मौसम माना जाता है। अक्टूबर के बाद तापमान कम होता है। इसमें मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
शहर में हर दूसरे घर में कोई न कोई बुखार से पीडि़त है। वायरल के बीच डेंगू की एंट्री ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। सरकारी आंकड़ों में तो डेंगू की रफ्तार कम है, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों और निजी लैब में बुखार से पीडि़त 30 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उसे पाजिटिव नहीं मान रहा है। यही वजह रही कि निजी लैब में पाजिटिव निकली दो पीडि़तों की मौत के बाद भी विभाग ने उनको डेंगू पाजिटिव नहीं माना। डाक्टरों का कहना है कि इस बार डेंगू शुरुआत में कोई खास लक्षण नहीं दिखा रहा है, लेकिन बाद में समस्या बढ़ा रहा है।

You Might Also Like

रायपुर : छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति

रायपुर : ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बेमेतरा : ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे का सुरक्षित निपटान बना आय का साधन

राज्यपाल रमेन डेका ने मोहला मानपुर अंबागढ़ जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक

September 29, 2024 September 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में लहराए दो मैप…..एक का संबंध भारत से   नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में लहराए दो मैप…..एक का संबंध भारत से  
Next Article  विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा की सदस्यता लें :  डॉ रमन सिंह  विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा की सदस्यता लें :  डॉ रमन सिंह
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती
रायपुर : छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
बेमेतरा : ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे का सुरक्षित निपटान बना आय का साधन
बेमेतरा : ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे का सुरक्षित निपटान बना आय का साधन
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?