By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: TATA इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में बड़ा धमाका , भारी नुकसान की आशंका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > देश > TATA इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में बड़ा धमाका , भारी नुकसान की आशंका
देश

TATA इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में बड़ा धमाका , भारी नुकसान की आशंका

Last updated: 2024/09/28 at 12:34 PM
Share
2 Min Read
TATA इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में बड़ा धमाका , भारी नुकसान की आशंका
SHARE

चेन्नई ।    तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में भीषण आग लगने की घटना हुई है। आग काफी भीषण है, जिसके चलते प्लांट में धमाके की खबर है। आग से प्लांट में भारी नुकसान की आशंका है। आग प्लांट के सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन में लगी, जिसके बाद प्लांट के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

आग से प्लांट में बड़े नुकसान की आशंका

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग से प्लांट को भारी नुकसान हुआ है। आग शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे लगी। इसके बाद प्लांट से धुएं का गुबार उठता देखा गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग कंपनी के केमिकल गोदाम में लगी, जो धीरे-धीरे प्लांट के अन्य हिस्सों में भी फैल गई। 

घटना के समय 1500 कर्मचारी काम कर रहे थे

घटना के समय प्लांट में 1500 के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी बयान जारी कर होसुर स्थित प्लांट में आग लगने की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि आग लगने पर आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आग की घटना के चलते तीन कर्मचारियों को सांस संबंधी परेशानी हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। 

You Might Also Like

बुलेट ट्रेन परियोजना के श्रमवीरों ने पीएम मोदी से कहा— ना नाम चाहिए, ना इनाम, बस देश की तरक्‍की हमारा सम्मान

उत्तर और मध्य भारत में बढ़ती ठंड: अगले दो दिन शीतलहर चरम पर रहने का अनुमान

स्कूल देर से पहुंचने पर बच्ची को 100 उठक-बैठक की सजा, उपचार के दौरान मौत

इस महीने BJP में बड़ी हलचल: नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज़

पीएम मोदी बोले: स्वतंत्रता संग्राम में ट्राइबल समाज का योगदान अमिट और अविस्मरणीय

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, MS Dhoni का है सबसे चहेता खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, MS Dhoni का है सबसे चहेता खिलाड़ी
Next Article शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत? ICC के वकील से मिले मोहम्मद यूनुस… शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत? ICC के वकील से मिले मोहम्मद यूनुस…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

खेलों से हमें प्रतिस्पर्धा और सहयोग की प्रेरणा मिलती है : उप मुख्यमंत्री
खेलों से हमें प्रतिस्पर्धा और सहयोग की प्रेरणा मिलती है : उप मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश राज्य
कड़ाके की ठंड का असर: दो जिलों में बदल गया स्कूल टाइम, प्रशासन ने जारी किए नए आदेश
कड़ाके की ठंड का असर: दो जिलों में बदल गया स्कूल टाइम, प्रशासन ने जारी किए नए आदेश
मध्यप्रदेश राज्य
भोपाल में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 18 नवम्बर से
भोपाल में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 18 नवम्बर से
मध्यप्रदेश राज्य
एसआईआर के कार्य को गंभीरता के साथ चुनावी मोड पर करें: आयोग निदेशक श्रीमती सक्सेना
एसआईआर के कार्य को गंभीरता के साथ चुनावी मोड पर करें: आयोग निदेशक श्रीमती सक्सेना
मध्यप्रदेश राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?