By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़राज्य

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण

Last updated: 2024/09/23 at 9:25 PM
Share
3 Min Read
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण
SHARE

रायपुर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में सिम्स के विस्तार के रूप में कोनी में बन रहे मल्टी स्पेश्यालिटी हास्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक तमाम निर्माण, खरीदी एवं भर्ती के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान इसका लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने अस्पताल भवन एवं अब तक उपलब्ध की गई सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त वित्तीय भागीदारी से लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। छह गंभीर रोगों के मरीजों के इलाज के लिए इसमें 240 बेड की सुविधा है।  नया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ग्राउण्ड फ्लोर सहित 10 मंजिलों में बना है। मंत्री ने सभी मंजिलों में बने सुविधाओं और मशीन उपकरणों का निरीक्षण किया। सिम्स के इस विस्तारित अस्पताल भवन में छह विशेषज्ञ वाले विभाग- नेफोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सीटीव्हीएस, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी शामिल हैं। भवन का निर्माण केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग और उपकरणों की खरीदी केन्द्र सरकार की एजेन्सी हाईट्स द्वारा की जा रही है।

श्री जायसवाल ने अस्पताल शुरू करने के पहले फॉयर ऑडिट और लिफ्ट की ऑडिट कराने लेने के निर्देश दिए। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ग्राउण्ड फ्लोर में रेडियोलॉजी एवं केजुअल्टी की व्यवस्था है। पहले और दूसरे मंजिल में ओपीडी, तीसरी मंजिल में प्रशासनिक भवन, चौथी मंजिल में ऑपरेशन थियेटर और कैथलैब, पांचवी मंजिल में सर्विसेस के साथ छठवें से दसवें तक मेडिकल वार्ड होंगे। उन्होंने अस्पताल में ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए ताकि जो कमियां सामने आएंगी उन्हें समय रहते सुधारा जा सके। उन्होंने समीप में ही बन रहे कैंसर इंस्टीट्यूट भवन की भी जानकारी ली और मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिम्स का नया भवन भी इसी परिसर में बनेगा। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 700 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ , कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, संचालक स्वास्थ्य ऋतुराज रघुवंशी, एमडी सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोई, एनएचएम के एमडी जगदीश सोनकर , संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

MP News: देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने दीं कई आहुतियां : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में पचमढ़ी राजभवन में कल होगी मंत्रि-परिषद की बैठक….

CG News: बस्तर संभाग की 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं….

CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सौजन्य मुलाकात, पारंपरिक स्मृति चिन्ह भेंट कर किया आत्मीय स्वागत…

CG News: कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही…

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जलभराव की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए सभी जरूरी कार्य कराएँ- ऊर्जा मंत्री तोमर जलभराव की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए सभी जरूरी कार्य कराएँ- ऊर्जा मंत्री तोमर
Next Article नागरिकों की सुविधा के लिए अधोसंरचनाओं में किया जा रहा है निरंतर और सुनियोजित विस्तार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल नागरिकों की सुविधा के लिए अधोसंरचनाओं में किया जा रहा है निरंतर और सुनियोजित विस्तार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिक्किम में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत, 6 लापता
सिक्किम में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत, 6 लापता
Breaking News
MP News: देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने दीं कई आहुतियां : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
MP News: देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने दीं कई आहुतियां : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में पचमढ़ी राजभवन में कल होगी मंत्रि-परिषद की बैठक….
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में पचमढ़ी राजभवन में कल होगी मंत्रि-परिषद की बैठक….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
CG News: बस्तर संभाग की 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं….
CG News: बस्तर संभाग की 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?