By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चांद पर चमत्कार! बेजान पड़े इस देश के चंद्रयान में लौट आई जान, जानें ये कैसे हुआ मुमकिन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > देश > चांद पर चमत्कार! बेजान पड़े इस देश के चंद्रयान में लौट आई जान, जानें ये कैसे हुआ मुमकिन…
देश

चांद पर चमत्कार! बेजान पड़े इस देश के चंद्रयान में लौट आई जान, जानें ये कैसे हुआ मुमकिन…

Last updated: 2024/01/30 at 1:46 AM
Share
4 Min Read
चांद पर चमत्कार! बेजान पड़े इस देश के चंद्रयान में लौट आई जान, जानें ये कैसे हुआ मुमकिन…
SHARE

चंद्रयान-3 को चांद पर उतारकर भारत ने न सिर्फ दुनिया के अंतरिक्ष दिग्गजों की बराबरी की बल्कि, दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला पहला देश भी बना।

चंद्रयान-3 ने  सिर्फ लैंडिंग में ही इतिहास नहीं रचा, चांद की खूबसूरत तस्वीरें दुनिया को दिखाईं। चांद पर कई महत्वपूर्ण चीजों की भी खोज की।

भारत से प्रेरणा लेते हुए जापान ने भी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी लेकिन, उतरते ही इसका धरती से संपर्क टूट गया और उसका चंद्रयान बेजान हो गया था।

हालांकि अब चांद पर चमत्कार हुआ है। बेजान पड़े जापान के चंद्रयान में फिर से जान लौट आई है। उसने काम करना भी शुरू कर दिया है।

जापान का चंद्रमिशन न सिर्फ उसके लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने इस बात का खुलासा किया है कि उसके चंद्रयान में जान कैसे लौट आई।

बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण नौ दिन तक बेजान रहने के बाद जापान के मून लैंडर ने चांद पर परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी JAXA ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने रविवार देर रात मून लैंडर के साथ संपर्क फिर से स्थापित कर लिया है।

एजेंसी ने कहा कि इससे यह पता चलता है कि मून लैंडर में जो भी गड़बड़ियां थी, वो ठीक कर ली गई हैं।

लैंड करते ही बेजान हो गया था लैंडर
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने कहा कि प्रकाश की स्थिति में बदलाव के बाद लैंडर सूरज की रोशनी आसानी से पकड़ पा रहा है।

इससे वह चार्ज हो चुका है और अब उसके सौर सेल फिर से काम कर रहे हैं। एजेंसी ने बताया कि 20 जनवरी को जब यह लैंडर चांद पर उतरा तो यह बिजली उत्पन्न नहीं कर सका क्योंकि इसके सौर सेल सूर्य से दूर थे।

एजेंसी के मुताबिक, मून लैंडर स्लिम कई घंटों तक बैटरी पर चला। धरती पर स्पेस सेंटर से काम कर रहे अधिकारियों ने पाया कि लैंडर सूर्य की रोशनी नहीं ले पा रहा है। इसलिए लैंडर को बंद करने का निर्णय लिया गया था।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA ने चांद की एक तस्वीर शेयर की, जो उसके मून लैंडर स्लिम द्वारा ली गई थी।

JAXA ने कहा, लैंडर चंद्रमा की उत्पत्ति के बारे में सुराग खोजने के लिए चट्टानों की संरचना का विश्लेषण करेगा। एजेंसी ने कहा कि इस खोज से आने वाले समय में चांद पर ईंधन, पानी और ऑक्सीजन के संभावित स्रोतों का पता लगाया जाएगा।

स्लिम मिशन जापान के लिए बेहद महत्वपूर्ण चंद्र मिशन है। क्योंकि इससे पहले के उसके कई प्रयास असफल रहे हैं। 

भारत के बाद जापान ने भी कर दिखाया
जापान ने अपने स्मार्ट लैंडर (स्लिम) अंतरिक्ष यान को चांद पर उतारकर दुनिया के दिग्गज देशों की बराबरी कर ली है। जापान भी अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट टचडाउन हासिल करने वाला पांचवां देश बन गया है।

चांद पर कब तक रहेगा
JAXA ने तुरंत यह नहीं बताया कि स्लिम चंद्रमा पर कब तक काम करेगा। इसने पहले कहा था कि लैंडर को चंद्र रात में जीवित रहने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है।

ऐसा इसलिए क्योंकि चांद पर रात के वक्त तापमान -200 डिग्री तक चला जाता है। एक चंद्र रात्रि धरती के 14 दिनों के बराबर चलती है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

January 30, 2024 January 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : शहीद दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन… रायपुर : शहीद दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को NAAC से A+ ग्रेड, शैक्षणिक उपलब्धियों में नई ऊँचाई
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को NAAC से A+ ग्रेड, शैक्षणिक उपलब्धियों में नई ऊँचाई
छत्तीसगढ़ राज्य
बीजापुर IED ब्लास्ट: DRG जवान दिनेश नाग शहीद, CM विष्णुदेव साय बोले- शहादत को मिलेगा उचित सम्मान
बीजापुर IED ब्लास्ट: DRG जवान दिनेश नाग शहीद, CM विष्णुदेव साय बोले- शहादत को मिलेगा उचित सम्मान
छत्तीसगढ़ राज्य
शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण : महिला आरक्षक का डिप्टी कलेक्टर पर गंभीर आरोप
शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण : महिला आरक्षक का डिप्टी कलेक्टर पर गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ राज्य
बरामदे में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
बरामदे में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?