By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देश में बहुत सारे आया राम, गया राम: पहले से था पता नीतीश मारेंगे पलटी; खरगे ने बोला हमला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > देश > देश में बहुत सारे आया राम, गया राम: पहले से था पता नीतीश मारेंगे पलटी; खरगे ने बोला हमला…
देश

देश में बहुत सारे आया राम, गया राम: पहले से था पता नीतीश मारेंगे पलटी; खरगे ने बोला हमला…

Last updated: 2024/01/28 at 12:54 PM
Share
3 Min Read
देश में बहुत सारे आया राम, गया राम: पहले से था पता नीतीश मारेंगे पलटी; खरगे ने बोला हमला…
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सवा तीन साल के कार्यकाल में उनका यह दूसरा इस्तीफा है। अब वह इसी विधानसभा कार्यकाल के दौरान तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नीतीश के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हमला बोला है और कहा है कि देश में कई आया राम, गया राम हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि नीतीश पलटी मारने वाले हैं।

खरगे ने कहा कि हमने जब लालू यादव और तेजस्वी जी से बात की तो उन लोगों ने कहा था कि हमें लगता है कि वह हमारे हाथ से चले जाएंगे।

उन्होंने कहा था कि यदि नीतीश कुमार अलग भी हो जाएंगे तब भी हम मिलकर लड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम गठबंधन की खातिर चुप थे।

हम चाहते थे कि अपनी तरफ से कुछ भी न बोला जाए ताकि कोई गलत संदेश न जाए। 

खरगे के आरोप पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पलटवार किया है और आरोप लगाया है कि कांग्रेस इंडिया अलायंस को हड़पना चाह रही थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक कॉकस बना रखा है और उसी की साजिश के जरिए खरगे को अलायंस का अध्यक्ष बनाया गया था।

त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर सीटों का बंटवारा लटका कर रखा था। त्यागी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती थी।

जेडीयू नेता ने कहा कि कांग्रेस की खराब मंशा की वजह से ही किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा नहीं हो सका है।

उधर, इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला था और कहा था कि वहां कुछ नहीं हो रहा था। इससे वह तकलीफ में थे क्योंकि उनकी पहल पर ही इंडिया गठबंधन बना था।

नीतीश ने इंडिया अलायंस पर कहा कि लोगों में बहुत दुख और आशंका थी,उधर कुछ काम नहीं हो रहा था, इसलिए इस्तीफा दे दिया।

अब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे। माना जा रहा है कि आज शाम नीतीश कुमार शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

January 28, 2024 January 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 जनवरी को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 जनवरी को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…
Next Article मौत के बाद ‘मुर्दे’ ने कर दिया परिवार को फोन! सच जानकर हैरान रह गए लोग… मौत के बाद ‘मुर्दे’ ने कर दिया परिवार को फोन! सच जानकर हैरान रह गए लोग…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोरबा में बारिश के दौरान मरीज को खाट पर लिटाकर सात किलोमीटर पैदल चलना पड़ा
कोरबा में बारिश के दौरान मरीज को खाट पर लिटाकर सात किलोमीटर पैदल चलना पड़ा
छत्तीसगढ़ राज्य
CM साय ने सुरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित के परिवार को 20 लाख रुपए की दी आर्थिक सहायता की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ राज्य
1.18 करोड़ के 8 हार्डकोर सहित 23 इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर
1.18 करोड़ के 8 हार्डकोर सहित 23 इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ राज्य
विक्रम विश्वविद्यालय का नाम होगा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के गौरव को लौटाने की तैयारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
विक्रम विश्वविद्यालय का नाम होगा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के गौरव को लौटाने की तैयारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?