By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > देश > PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी…
देश

PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी…

Last updated: 2024/09/12 at 10:25 AM
Share
5 Min Read
PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को देश के विभिन्न राज्यों से 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Contents
पीएम मोदी इन 10 नई वंदे भारत को करेंगे रवानावाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (Varanasi-Deoghar Vande Bharat Express)ट्रेन नंबर- 22499/22500आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Cantt-Varanasi Vande Bharat Express)ट्रेन नंबर- 20175/20176राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Rourkela Vande Bharat Express)ट्रेन नंबर- 20835/20836पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-Tatanagar Vande Bharat Express)टाटानगर-बहरामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Tatanagar Berhampur Vande Bharat Express)हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (Hubli-Pune Vande Bharat Express)हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Bhagalpur Vande Bharat Express)नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (Nagpur-Secunderabad Vande Bharat Express)दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस (Durg-Vishakhapatnam Vande Bharat Express)

ये ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों से होकर गुजरेंगी।

सबसे अधिका ओडिशा को तीन ट्रेनें मिलने जा रही हैं।

पीएम मोदी इन 10 नई वंदे भारत को करेंगे रवाना

वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (Varanasi-Deoghar Vande Bharat Express)

ट्रेन नंबर- 22499/22500

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर देवघर स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर देवघर से चलकर रात 10 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी कैंट पहुंचेगी।

आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Cantt-Varanasi Vande Bharat Express)

ट्रेन नंबर- 20175/20176

आगरा-वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से खुलने के बाद टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन पर ठहरते हुए वाराणसी जाएगी। यह ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 6 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह वाराणसी से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और रात 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचेगी।

राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Rourkela Vande Bharat Express)

ट्रेन नंबर- 20835/20836

हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से सुबह 6 बजे रवाना। खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर होते हुए 11.50 मिनट पर राउरकेला पहुंचेगी पहुंचेगी। वापसी में यह राउरकेला से दोपहर 1.40 बजे रवाना होगी और शाम के 7.40 के करीब हावड़ा पहुंचेगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरे के दौरान कई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दे सकते हैं।

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-Tatanagar Vande Bharat Express)

टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलने की उम्मीद है। पटना से टाटानगर की दूरी 7 घंटे में कवर होगी। संभावित शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन सुबह 6 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन दोपहर 3 बजे पटना से चलकर रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

टाटानगर-बहरामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Tatanagar Berhampur Vande Bharat Express)

टाटानगर-बरहामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन हाल ही में सफलतापूर्वक पूरा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 2:15 बजे बरहामपुर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 3 बजे बरहामपुर से रवाना होगी र रात 11:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (Hubli-Pune Vande Bharat Express)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से वर्चुअली महाराष्ट्र के पुणे को कर्नाटक के हुबली से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सुबह 5 बजे हुबली से रवाना होगी और पुणे के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह दोपहर 1.30 बजे पुणे पहुंचेगी। एक घंटे के बाद यह ट्रेन दोपहर 2.30 बजे पुणे से रवाना होगी। रात 10 बजे अपने अंतिम गंतव्य हुबली पहुंचेगी।

हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Bhagalpur Vande Bharat Express)

वंदे भारत एक्सप्रेस से भागलपुर से हावड़ा तक का सफर 6.20 घंटे में तय होगा। वापसी में यही ट्रेन करीब 6 घंटे में हावड़ा से भागलपुर पहुंचेगी। दूसरे सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले यह ट्रेन औसतन ढाई घंटे का समय बचाएगी। यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 7:45 पर रवाना होगी और दोपहर 2:05 पर भागलपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही ट्रेन दोपहर 3:20 पर भागलपुर से चलेगी और रात 9:20 पर हावड़ा पहुंचेगी।

नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (Nagpur-Secunderabad Vande Bharat Express)

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के मुताबिक, नागपुर से वंदे भारत सुबह 5 बजे चलेगी और दोपहर 12:15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन सेवाग्राम (सुबह 5.48/5.50 बजे), चंद्रपुर (सुबह 7.18/7.20 बजे), बल्लारशाह (सुबह 7.35/7.40 बजे), रामागुंडम (सुबह 9.08/9.10 बजे) और काजीपेट स्टेशन (सुबह 10.04/10.06 बजे) पर रुकेगी। इसके बाद वापसी में यह ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे चलेगी और रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचेगी।

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस (Durg-Vishakhapatnam Vande Bharat Express)

यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 6 बजे खुलेगी। इसके बाद यह दोपहर 2:30 बजे के करीब विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी। वहां से दोपहर करीब 3 बजकर 15 बजे यह खुलकर रात 11 बजकर 50 मिनट पर दुर्ग लौट जाएगी।

The post PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी… appeared first on .

You Might Also Like

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

September 12, 2024 September 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 4 आतंकियों की फांसी उम्रकैद में बदली 4 आतंकियों की फांसी उम्रकैद में बदली
Next Article हरियाणा में आप के बिना नहीं बनेगी सरकार  : राघव चड्ढा हरियाणा में आप के बिना नहीं बनेगी सरकार : राघव चड्ढा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत, आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत, आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ राज्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा
छत्तीसगढ़ राज्य
ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री साय
ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ राज्य
MP News- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: जागेश्वरनाथ धाम कॉरीडोर से बढ़ेगी मंदिर क्षेत्र की भव्यता, बांदकपुर में देवश्री जागेश्वरनाथ लोक की आधारशिला रखी…
MP News- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: जागेश्वरनाथ धाम कॉरीडोर से बढ़ेगी मंदिर क्षेत्र की भव्यता, बांदकपुर में देवश्री जागेश्वरनाथ लोक की आधारशिला रखी…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?