By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्रीलंका ने किया इनकार, तो मालदीव ने दे दी चीन के जासूसी जहाज को इजाजत; भारत की पैनी नजर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > विदेश > श्रीलंका ने किया इनकार, तो मालदीव ने दे दी चीन के जासूसी जहाज को इजाजत; भारत की पैनी नजर…
विदेश

श्रीलंका ने किया इनकार, तो मालदीव ने दे दी चीन के जासूसी जहाज को इजाजत; भारत की पैनी नजर…

Last updated: 2024/01/24 at 11:11 AM
Share
3 Min Read
श्रीलंका ने किया इनकार, तो मालदीव ने दे दी चीन के जासूसी जहाज को इजाजत; भारत की पैनी नजर…
SHARE

चीन का एक जासूसी जलपोत मालदीव सरकार की अनुमति मिलने के बाद ईंधन भरने के लिए मालदीव के एक बंदरगाह पर लंगर डालेगा।

चीन इसे एक रिसर्च और सर्वे का काम करने वाला जहाज बताता है। लेकिन अमेरिका और भारत सहित कई देशों का मानना है कि ये एक जासूसी जहाज है जो चीन के पड़ोसी देशों पर नजर रखता है।

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन की रिसर्च शिप ‘शियांग यांग होंग 3’ मालदीव के जलक्षेत्र में रहते हुए कोई रिसर्च कार्य नहीं करेगा।

हालांकि भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि भारत जहाज की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रहा है।

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि चीन की सरकार ने ‘पोर्ट कॉल’ के लिए आवश्यक मंजूरी के वास्ते राजनयिक अनुरोध किया था।

‘पोर्ट कॉल’ का अर्थ है- यात्रा के क्रम में किसी जहाज का बंदरगाह पर कुछ देर रुकना। बयान में यह भी कहा गया कि मालदीव हमेशा से मित्र देशों के जहाजों का स्वागत करने वाला गंतव्य रहा है और शांतिपूर्ण उद्देश्यों से असैन्य और सैन्य जलपोतों की मेजबानी करता रहेगा।

इसमें कहा गया, ‘‘इस तरह के पोर्ट कॉल न केवल मालदीव और उसके साझेदार देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करते हैं, बल्कि मित्रवत देशों से आने वाले जहाजों का मालदीव के लोगों द्वारा स्वागत करने की सदियों पुरानी परंपरा को भी प्रदर्शित करते हैं।’’

चीनी जहाज को अनुमति भारत और मालदीव के बीच संबंधों में तनाव के बीच दी गई है।

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सत्ता में आने और पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत चीन की यात्रा की थी। परंपरागत रूप से, मालदीव के राष्ट्रपति अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत भारत की यात्रा करते रहे हैं।

घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को इस शिप ने इंडोनेशिया में सुंडा जलडमरूमध्य के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया।

इसके बाद से भारतीय नौसेना चीनी जहाज पर नजर रख रही है। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली निजी वेबसाइट ‘मरीन ट्रैफिक’ के अनुसार आठ साल पुराना चीनी जहाज आठ फरवरी को माले के एक बंदरगाह पर लंगर डाल सकता है। 

मालदीव लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप से बमुश्किल 70 समुद्री मील और मुख्य भूमि के पश्चिमी तट से 300 समुद्री मील की दूरी पर है।

यह हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के माध्यम से गुजरने वाले वाणिज्यिक समुद्री मार्गों का केंद्र होने के कारण रणनीतिक दृष्टि से अहम है।

बता दें कि इससे पहले चीन ने अपने जहाज को डॉक करने के लिए श्रीलंका से अनुरोध किया था। श्रीलंकाई सरकार द्वारा डॉकिंग की इजाजत से इनकार करने के बाद चीनी जहाज माले की ओर बढ़ रहा है। 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

January 24, 2024 January 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ली पद की शपथ… रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ली पद की शपथ…
Next Article रायपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा: भारत सरकार की संयुक्त सचिव ने जोडेकेरा में किसानों के संग देखी ड्रोन द्वारा कृषि की तकनीक… रायपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा: भारत सरकार की संयुक्त सचिव ने जोडेकेरा में किसानों के संग देखी ड्रोन द्वारा कृषि की तकनीक…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेश में अब तक 722.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
प्रदेश में अब तक 722.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
मां ने नवजात को सुरक्षाकर्मी के हवाले कर भागी, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत
मां ने नवजात को सुरक्षाकर्मी के हवाले कर भागी, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत
छत्तीसगढ़ राज्य
आश्रम में दरिंदगी: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद
आश्रम में दरिंदगी: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में आज बरसेंगे बदरा, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम
छत्तीसगढ़ में आज बरसेंगे बदरा, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?