By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक जय श्रीराम की गूंज, आज दुनिया भर में कुछ इस तरह जश्न मना रहे भारतीय…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > देश > न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक जय श्रीराम की गूंज, आज दुनिया भर में कुछ इस तरह जश्न मना रहे भारतीय…
देश

न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक जय श्रीराम की गूंज, आज दुनिया भर में कुछ इस तरह जश्न मना रहे भारतीय…

Last updated: 2024/01/22 at 11:11 AM
Share
4 Min Read
न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक जय श्रीराम की गूंज, आज दुनिया भर में कुछ इस तरह जश्न मना रहे भारतीय…
SHARE

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।

इसे लेकर भारत हीं नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उत्साह नजर आ रहा है। इस समारोह को बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासियों ने टाइम्स स्क्वायर को भगवान राम की बड़ी इमेज से रोशन कर दिया है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे US में करीब एक दर्जन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक वाशिंगटन, डीसी, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को में कार्यक्रम उसी वक्त आयोजित होंगे जब भारत में समारोह शुरू होगा।

टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित दूसरे राज्यों में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एरिजोना और मिसौरी जैसे राज्य भी इस उत्सव में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

यूएस में कैलिफोर्निया के बे एरिया में 1,100 से अधिक लोगों ने राम मंदिर के चित्र वाले भगवा झंडे थामकर विशाल कार रैली निकाली।

इसका आयोजन बे एरिया के 6 स्वयंसेवी हिंदुओं ने किया। रैली सनीवेल से वार्म स्प्रिंग बीएआरटी स्टेशन, गोल्डन गेट तक निकाली गई।

इसके अलावा शनिवार शाम को भव्य ‘टेस्ला कार लाइट शो’ का आयोजन किया गया था। विशाल राम रथ के साथ निकाली गई इस रैली ने लगभग 100 मील की दूरी तय की और इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस की दो कार भी तैनात रहीं।

मॉरीशस में 2 घंटे की छुट्टी, यूके में भी तैयारी
मॉरीशस में भारतीय प्रवासियों ने मंदिरों में दीया जलाया और रामायण पथ का पाठ भी किया। आज मॉरीशस के सभी मंदिरों में एक-एक दीया जलाने की तैयारी है।

मॉरीशस सरकार ने आज हिंदू पब्लिक ऑफिसर्स के लिए 2 घंटे के विशेष अवकाश की घोषणा की है। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर यूनाइटेड किंगडम में भी उत्सव देखा जा रहा है।

यहां के मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में करीब 250 हिंदू मंदिर हैं। यहां प्रवासी भारतीयों ने लंदन में कार रैली भी निकाली। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए और भगवान राम से जुड़े गाने बजाए।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में निकाली गई कार रैली
रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ऑस्ट्रेलिया में भी जश्न का माहौल है। यहां के सैकड़ों मंदिरों में कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सिडनी में प्रवासी भारतीयों ने कार रैली निकाल, जिसमें 100 से अधिक कारें नजर आईं। वहीं, नेपाल का जनकपुरधाम उत्साह से भरा हुआ है जो कि देवी सीता का ननिहाल है।

यहां भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें कि अयोध्या नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बहु-प्रतीक्षित समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

बाल रूप रामलला की मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा
भगवान राम के बाल रूप रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अनुसार इसके दोपहर1 बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है।  

इसके बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे। मैसूर के अरुण योगीराज की बनाई रामलला की नई 51 इंच की मूर्ति को पिछले गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था।

You Might Also Like

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

January 22, 2024 January 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया… रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात… रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकास कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश….
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकास कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG News: सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
CG News: सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बंटी-बबली स्टाइल में 150 करोड़ की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार
बंटी-बबली स्टाइल में 150 करोड़ की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य
मुख्यमंत्री साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
मुख्यमंत्री साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?