By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा US; बांग्लादेश में मच गए दंगे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > विदेश > क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा US; बांग्लादेश में मच गए दंगे…
विदेश

क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा US; बांग्लादेश में मच गए दंगे…

Last updated: 2024/08/12 at 11:07 AM
Share
4 Min Read
क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा US; बांग्लादेश में मच गए दंगे…
SHARE

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सेंट मार्टिन द्वीप को लेकर अमेरिका पर लगाए गए आरोपों के बाद समुद्र से घिरा महज 3 किलोमीटर का भू-खंड दुनिया में चर्चा का विषय बना गया है।

Contents
बेहद महत्वपूर्ण जलमार्गशक्ति संतुलन का केंद्रसेंट मार्टिन द्वीप का इतिहासशेख हसीना ने क्या कहा

लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस छोटे से द्वीप का इतना महत्व क्यों है, जिस देने से इनकार करने पर अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल कराना पड़ गया।

बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग

सेंट मार्टिन द्वीप तक दुनिया के किसी भी समुद्री मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। रणनीतिक दृष्टिकोण से देखें तो इस द्वीप से बंगाल की खाड़ी और आसपास के पूरे समुद्री इलाके पर आसानी से नजर रखी जा सकती है।

बंगाल की खाड़ी दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक सेतु का काम कर करती है। यह क्षेत्र व्यापार मार्गों के जरिए दुनिया भर के देशों से संबंध स्थापित करने में बेहद सुविधाजनक है।

शक्ति संतुलन का केंद्र

सेंट मार्टिन द्वीप बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी भाग में एक छोटा आइलैंड है। एशिया महाद्वीप में अचानक युद्ध की स्थिति में इस क्षेत्र से संपर्क स्थापित करना आसान होगा।

यह द्वीप भारत और चीन के भी बेहद करीब है। अमेरिका इस द्वीप के जरिये भारत और चीन जैसी दो बड़ी आर्थिक शक्तियों पर नजर रख सकेगा। इस पूरे क्षेत्र में व्यापार को भी नियंत्रित कर सकेगा। चीन की विस्तारवादी नीति को भी वह यहां से रोक सकेगा।

– अमेरिका इस द्वीप पर एक एयर बेस बनाना चाहता है, जो उसे बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में अपना प्रभुत्व स्थापित करने में सक्षम बनाएगा।

– द्वीप जैव विविधता, पर्यावरण, पर्यटन सहित कई कारणों से महत्वपूर्ण है।

सेंट मार्टिन द्वीप का इतिहास

सेंट मार्टिन द्वीप बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी भाग में एक छोटा आइलैंड है।

यह कॉक्स बाजार-टेकनाफ प्रायद्वीप के सिरे से लगभग 9 किमी दक्षिण में है। यह बांग्लादेश का आखिरी दक्षिणी छोर पर है। हजारों साल पहले, यह द्वीप टेकनाफ प्रायद्वीप का ही हिस्सा था।

टेकनाफ प्रायद्वीप का कुछ हिस्सा जलमग्न हो जाने के कारण उसका सबसे दक्षिणी हिस्सा बांग्लादेश की मुख्य भूमि से अलग हो गया और एक द्वीप बन गया।

– इस द्वीप को सबसे पहले 18वीं शताब्दी में अरब के व्यापारियों ने बसाया था। उन्होंने इसका नाम ‘जजीरा’ रखा था।

-ब्रिटिश शासन के दौरान इस द्वीप का नाम चटगांव के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर के नाम पर सेंट मार्टिन द्वीप रखा गया।

– स्थानीय लोग इस द्वीप को बंगाली भाषा में ‘नारिकेल जिंजिरा’ कहते हैं, जिसका अंग्रेजी में मतलब ‘कोकोनट आइलैंड’ है।

– यह बांग्लादेश का एकमात्र कोरल आइलैंड (मूंगा द्वीप) है।

शेख हसीना ने क्या कहा

हसीना ने रविवार को प्रकाशित एक पत्र में अमेरिका पर सेंट मार्टिन के रणनीतिक द्वीप की संप्रभुता छोड़ने से इनकार करने के बाद उन्हें हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ को प्राप्त पत्र में लिखा है, ‘अगर मैंने सेंट मार्टिन द्वीप की संप्रभुता को आत्मसमर्पण कर दिया होता और अमेरिका को बंगाल की खाड़ी पर प्रभुत्व रखने की अनुमति दी होती तो मैं सत्ता में बनी रह सकती थी।’

The post क्या है सेंट मार्टिन आईलैंड, जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ा US; बांग्लादेश में मच गए दंगे… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

August 12, 2024 August 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पांचवी और आठवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम कम देना पड़ा भारी, 12 शिक्षकों के वेतन कटौती के आदेश पांचवी और आठवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम कम देना पड़ा भारी, 12 शिक्षकों के वेतन कटौती के आदेश
Next Article स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय रायपुर, डिप्टी सीएम साव बिलासपुर तो विजय शर्मा बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण, देखिए अन्य मंत्री व सांसद कहा करेंगे फहराएंगे झंडा स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय रायपुर, डिप्टी सीएम साव बिलासपुर तो विजय शर्मा बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण, देखिए अन्य मंत्री व सांसद कहा करेंगे फहराएंगे झंडा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : प्रदेश में अब तक 624.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर : प्रदेश में अब तक 624.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में माओवादी मोर्चे पर बड़ी सफलता: 20 महीने में 445 ढेर, 1554 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में माओवादी मोर्चे पर बड़ी सफलता: 20 महीने में 445 ढेर, 1554 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर में 2100 साल पुराने किले और महल के संकेत, खुदाई में मिले ऐतिहासिक साक्ष्य
रायपुर में 2100 साल पुराने किले और महल के संकेत, खुदाई में मिले ऐतिहासिक साक्ष्य
छत्तीसगढ़ राज्य
दिल्ली दौरे से लौटे CM विष्णुदेव साय, विकास और बस्तर पर बनी नई रणनीति
दिल्ली दौरे से लौटे CM विष्णुदेव साय, विकास और बस्तर पर बनी नई रणनीति
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?