By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वीवीआईपी प्रोटोकॉल पर एक साल में 7.5 करोड़ खर्च
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > वीवीआईपी प्रोटोकॉल पर एक साल में 7.5 करोड़ खर्च
मध्यप्रदेशराज्य

वीवीआईपी प्रोटोकॉल पर एक साल में 7.5 करोड़ खर्च

Last updated: 2024/08/06 at 2:45 PM
Share
4 Min Read
वीवीआईपी प्रोटोकॉल पर एक साल में 7.5 करोड़ खर्च
SHARE

भोपाल । मप्र देश की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। इस कारण प्रदेश में वीआईपी मवमेंट लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान आने वाले वीआईपी को प्रदेश सरकार द्वारा वीवीआईपी प्रोटोकॉल मुहैया कराया जाता है। जानकारी के अनुसार पिछले एक साले में मप्र सरकार द्वारा वीआईपी मुवमेंट पर प्रोटोकॉल के लिए करीब 7.5 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार मप्र में वीवीआईपी मूवमेंट पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ गया है। एक साल के भीतर दोगुनी संख्या में मप्र में गेस्ट आए हैं। इस दौरान सरकार की तरफ से करीब 1800 लोगों का स्वागत किया गया है। उनके लिए वीवीआईपी प्रोटोकोल की सुविधा सरकार की तरफ से दी गई है। इस दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और पायलट वाहन सहित गार्ड गाड़ी भी उन्हें दी जाती है। यह प्रोटोकॉल सरकार की तरफ से उन्हें दिया जाता है।

Contents
एक साल में दोगुने हुए वीआईपी गेस्टसुरक्षा पर अधिक फोकस

एक साल में दोगुने हुए वीआईपी गेस्ट


मप्र में वीआईपी मूवमेंट किस तरह हो रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में साल 2022-23 में 952 राज्य अतिथियों और अन्य विशिष्ट लोगों को सुविधा दी गई थी। जबकि साल 2023-24 में 1818 राज्य अतिथियों और विशिष्ट लोगों को सुविधा राज्य सरकार की तरफ से दी गई है। इसमें करीब 7.5 करोड़ रुपए का खर्च हुआ है। भोपाल में आने वाले राज्य अतिथियों के स्वागत के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी पुलिस अधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारी के साथ कलेक्टर की जिम्मेदारी होती है। जिले में अगवानी और विदाई के लिए कलेक्टर की तरफ से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी या फिर डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाती है। दौरे के दौरान आवास के लिए सर्किट हाउस या वीआईपी गेस्ट हाउस के साथ-साथ होटल की व्यवस्था भी की जाती है। राज्य अतिथि के साथ-साथ एक अतिरिक्त रूम निजी स्टाफ और पीएसओ के लिए भी उपलब्ध कराया जाता है। अतिथि के लिए सरकार भोजन संबंधी भुगतान करती है, शराब का भुगतान स्वयं करना होता है।

सुरक्षा पर अधिक फोकस


मप्र आने के दौरान केंद्र सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सुरक्षा तय की जाती है। राज्य सरकार को केंद्र के नियमों की मुताबिक की व्यवस्था की जाती है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था जरूरी होती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में होती है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति नहीं बल्कि केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत सरकार के सचिव, भारत रत्न पुरस्कार विजेता, भारत के सॉलिसिटर जनरल, कैबिनेट सचिव, भारत के अटॉर्नी जनरल, भारत का नियंत्रक महालेखाकार परीक्षक, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर, सेना के प्रमुख, फील्ड मार्शल, मुख्य सूचना आयुक्त अन्य राज्यों के लोकायुक्त को भी राज्य सरकार की तरफ से प्रोटोकॉल दिया जाता है। बताया जाता है कि इन वीआईपी की सुरक्षा पर सबसे अधिक फोकस किया जाता है।

You Might Also Like

MP News: देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने दीं कई आहुतियां : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में पचमढ़ी राजभवन में कल होगी मंत्रि-परिषद की बैठक….

CG News: बस्तर संभाग की 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं….

CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सौजन्य मुलाकात, पारंपरिक स्मृति चिन्ह भेंट कर किया आत्मीय स्वागत…

CG News: कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही…

August 6, 2024 August 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अनिल कपूर के साथ लिपलॉक सीन: कौन है वो बॉलीवुड एक्ट्रेस? अनिल कपूर के साथ लिपलॉक सीन: कौन है वो बॉलीवुड एक्ट्रेस?
Next Article अरमान मलिक और Payal की रोमांटिक तस्वीरों ने क्यों किया फैंस को नाराज़? अरमान मलिक और Payal की रोमांटिक तस्वीरों ने क्यों किया फैंस को नाराज़?
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिक्किम में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत, 6 लापता
सिक्किम में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत, 6 लापता
Breaking News
MP News: देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने दीं कई आहुतियां : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
MP News: देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने दीं कई आहुतियां : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में पचमढ़ी राजभवन में कल होगी मंत्रि-परिषद की बैठक….
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में पचमढ़ी राजभवन में कल होगी मंत्रि-परिषद की बैठक….
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
CG News: बस्तर संभाग की 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं….
CG News: बस्तर संभाग की 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?