By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली में मुनक नहर में कम हुआ पानी कार के साथ निकला कंकाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > दिल्ली में मुनक नहर में कम हुआ पानी कार के साथ निकला कंकाल
राज्य

दिल्ली में मुनक नहर में कम हुआ पानी कार के साथ निकला कंकाल

Last updated: 2024/07/15 at 3:00 PM
Share
3 Min Read
दिल्ली में मुनक नहर में कम हुआ पानी कार के साथ निकला कंकाल
SHARE

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के बवाना में मुनक नहर की दीवार टूटने पर पानी का लेवल कम हुआ तो नहर में एक कार मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नहर से कार को बाहर निकालकर जांच की तो उसके अंदर से एक कंकाल मिला। आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के बादली थाना पुलिस ने कार नंबर के जरिए मालिक की पहचान कर मामले की सूचना परिवार को दी। परिवार वालों ने बताया कि करीब चार साल पहले कैब मालिक बुध विहार निवासी विनोद कार समेत गायब हो गए थे। जिनकी विजय विहार थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस को कंकाल के पास से कपड़े और एक पर्स मिला जिसे देखकर परिवार वालों ने शव की पहचान विनोद के रूप में की। पुलिस अधिकारी के अनुसार बिना डीएनए जांच के अभी कुछ भी कहना मुश्किल है कि कंकाल विनोद का ही है। पुलिस ने शनिवार को कंकाल का पोस्टमॉर्टम किया। इसके साथ ही कंकाल की पहचान विनोद के रूप में करने वाले परिवार वालों से ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कंकाल किसका था और किन परिस्थिति में उनकी मौत हुई। फिलहाल उक्त मामले की जांच अब विजय विहार थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को शाम खेड़ा गांव के लोगों को रोहिणी सेक्टर 27 के पास मुनक नहर में एक कार दिखाई दी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार की जांच करने पर एक कंकाल मिला। इस बीच पुलिस ने कार के नंबर की जांच की तो पता चला कार के मालिक बुध विहार के रहने वाले हैं। कार विनोद के नाम पर थी। पुलिस ने परिवार वालों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि विनोद कार को कैब के रूप में चलाते थे। 30 सितंबर 2020 से वह लापता थे। लापता होने से पहले उन्होंने फोन पर बात की थी कि वह पीरागढ़ी में हैं। उसके बाद वह घर नहीं लौटे। अगले दिन परिवार वालों ने विजय विहार थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दी।

You Might Also Like

वन मंत्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

प्रत्येक मामले के पीछे एक मानवीय कहानी होती है संघर्ष की, आशा की, और न्यायपालिका में विश्वास की-मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा….

एक ही जमीन पर दर्ज परिवारों को अलग-अलग मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ….

टाटीखारा प्राथमिक शाला में शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों की पढ़ाई में आया सुधार….

भालूमुंडा-खेजूरघाट मार्ग पर कोकिया नदी पर बनेगा 3 करोड़ 32 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल….

July 15, 2024 July 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Bigg Boss OTT 3: अदनान शेख की एंट्री पर आया एल्विश यादव का रिएक्शन Bigg Boss OTT 3: अदनान शेख की एंट्री पर आया एल्विश यादव का रिएक्शन
Next Article बिग बॉस ओटीटी 3 से एलिमिनेट होते ही मेकर्स पर भड़कीं चंद्रिका दीक्षित  बिग बॉस ओटीटी 3 से एलिमिनेट होते ही मेकर्स पर भड़कीं चंद्रिका दीक्षित 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वन मंत्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….
वन मंत्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रत्येक मामले के पीछे एक मानवीय कहानी होती है संघर्ष की, आशा की, और न्यायपालिका में विश्वास की-मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा….
प्रत्येक मामले के पीछे एक मानवीय कहानी होती है संघर्ष की, आशा की, और न्यायपालिका में विश्वास की-मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एक ही जमीन पर दर्ज परिवारों को अलग-अलग मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ….
एक ही जमीन पर दर्ज परिवारों को अलग-अलग मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
टाटीखारा प्राथमिक शाला में शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों की पढ़ाई में आया सुधार….
टाटीखारा प्राथमिक शाला में शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों की पढ़ाई में आया सुधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?