By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ को मानने वालों ने मनाई कबीर जयंती
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Content News Room

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Content News Room > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ को मानने वालों ने मनाई कबीर जयंती
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ को मानने वालों ने मनाई कबीर जयंती

Last updated: 2024/06/22 at 4:40 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ को मानने वालों ने मनाई कबीर जयंती
SHARE

रायपुर

कबीरा खड़ा बाजार में सबकी मांगे खैर, न काहू से दोस्ती न काहू से बैर… यह शांति व सद्भाव का संदेश कबीर पंथ यानी कबीर का पथ या कबीर का मार्ग है। कबीर पंथ कोई धर्म या जाति नहीं, बल्कि सतगुरु कबीर साहब द्वारा दिखाया हुआ एक मार्ग है। छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ को मानने वालों की संख्या बहुत है। कुछ क्षेत्र में इस पंथ वालों का अच्छा प्रभाव है।

मानिकपुरी पनिका समाज और साहू समाज के लोग बड़ी तादाद में कबीर पंथ से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ में करीब 72 लाख लोग इस पंथ को मानते हैं। वहीं देशभर में इनकी आबादी करीब 96 लाख है। छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, गुजरात में कबीरपंथी बहुत हैं। इन्हीं में से एक दुर्ग जिले में पोटियाकला गांव है।

इसमें गिने चुने घर को छोड़ पूरा गांव कबीरपंथियों का है। कबीरपंथी मानते हैं कि आज कबीर की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। चारों तरफ पाखंड का बोलबाला है, ऐसे में कबीर का मार्ग इससे बचा सकता है। युवा वर्ग मांस मदिरा जैसे अन्य दुव्र्यसनों का शिकार हो रहे हैं, कबीर का मार्ग उन्हें भटकाव से बचा सकता है। कबीर पंथ सत्मार्ग पर चलता है। पाखंड के लिए कोई जगह नहीं है। यह मार्ग कर्मप्रधान हैं, पर फालतू के कर्मकांड के कबीरजी सख्त विरोधी थे।

संत कबीर को अवतारी मानते हैं अनुयायी
वैराग्य के लिए घर परिवार को छोडऩा कतई जरूरी नहीं है। कबीरपंथी ईश्वर के निर्गुण रूप की उपासना करते हैं और किसी भी प्रकार के पूजा और पाठ से दूर रहकर ईश्वर की भक्ति को ही सर्वोपरी मानते हैं।संत कबीर के अनुयायी उन्हें अवतारी मानते हैं। उनका जन्म किसी मां के गर्भ से नहीं हुआ। वे काशी के तहरताला तालाब में कमल पुष्प पर शिशुरूप में प्रकट हुए। नीरू (नूर अली) और उसकी पत्नी नीमा उसे अपने घर जुलाहा मोहल्ले में ले आए और पालन पोषण किया। श्रीरामानंदाचार्य महाराज उनके गुरु थे। कबीर पंथ में संत कबीर द्वारा लिखे ग्रंथ बीजक को केंद्र माना जाता है और इसे ही सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। बीजक ग्रंथ के अनुसार ही भगवान की पूजा होती है और बाकी के धार्मिक काम होते हैं। बीजक का शाब्दिक अर्थ होता है बीज।

कबीरपंथियों का राज्य में दूसरा तीर्थ है मुसवाडीह
छत्तीसगढ़ में कबीरपंथियों के तीर्थों में दामाखेड़ा के बाद मुसवाडीह का दूसरा स्थान है।साजा ब्लॉक के ग्राम मुसवाडीह में स्थित देश के छठवें कबीर शांति स्तंभ में दिया गया है। कबीरपंथियों के लिए यह क्षेत्र आस्था का राष्ट्रीय प्रतीक बन चुका है।

देवारीभाट के निवासी थे संत मनिहार दीवान
प्राप्त जानकारी के अनुसार संत मनिहार दीवान साहेब मुलत: मुसवाडीह के निवासी नही थे, बल्कि वे खैरागढ़ के समीप ग्राम देवारीभाट के निवासी बताए जाते हैं। वर्तमान में ग्राम मुसवाडीह व आसपास क्षेत्र में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिसने दीवान साहेब को देखा हो। इस गांव में संत मनिहार दीवान साहेब की समाधि का निर्माण ग्रामीणों के बुर्जुगों ने कराया था। पुरानी परंपरा अनुसार दीवान साहेब के मठ में हर साल कबीर पंथ तथा अन्य वर्गों के लोग जिनकी आस्था यहां से जुड़ी है, चौका-आरती करते हैं।

You Might Also Like

पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से ओमप्रकाश सेन ने की सौजन्य भेंट….

कक्षा में अनुशासन सिखाने के नाम पर बर्बरता: तीन छात्राओं की पिटाई, शिक्षिका निलंबित

एमसीबी की पहल: ‘दीदी के गोठ’ से घर-घर पहुँचीं प्रेरक कहानियाँ, महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

एमसीबी की पहल: ‘दीदी के गोठ’ से घर-घर पहुँचीं प्रेरक कहानियाँ, महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

June 22, 2024 June 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डॉक्टर के इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, गुस्साएं परिजनों ने क्लीनिक पर किया हमला डॉक्टर के इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, गुस्साएं परिजनों ने क्लीनिक पर किया हमला
Next Article ऋषभ पंत के करियर को लेकर इस दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा….. ऋषभ पंत के करियर को लेकर इस दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
छत्तीसगढ़ राज्य
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से ओमप्रकाश सेन ने की सौजन्य भेंट….
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से ओमप्रकाश सेन ने की सौजन्य भेंट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कक्षा में अनुशासन सिखाने के नाम पर बर्बरता: तीन छात्राओं की पिटाई, शिक्षिका निलंबित
कक्षा में अनुशासन सिखाने के नाम पर बर्बरता: तीन छात्राओं की पिटाई, शिक्षिका निलंबित
छत्तीसगढ़ राज्य
एमसीबी की पहल: ‘दीदी के गोठ’ से घर-घर पहुँचीं प्रेरक कहानियाँ, महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास
एमसीबी की पहल: ‘दीदी के गोठ’ से घर-घर पहुँचीं प्रेरक कहानियाँ, महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Vivek Meshram
मोबाइल - 7879427991
ईमेल - [email protected]

छत्तीसगढ़ - Purani Toli , Jashpur

मध्यप्रदेश - Main Road , Baniyagaon , Kondagaon - CG

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?